फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is increased anger over the decision of lawyers to return to work from Monday,

हापुड़ लाठीचार्ज मामला : जारी रहेगा अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार, यूपी बार काउंसिल की बैठक में फैसला

Mon, 11 Sep 2023 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 12:05 AM IST
सार

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में वकीलों का गुस्सा ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को यूपी बार काउंसिल की बैठक में कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने दो दिन 10 और 11 सितंबर को हड़ताल का एलान किया। 

विज्ञापन
There is increased anger over the decision of lawyers to return to work from Monday,
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। रविवार को बार काउंसिल की वर्चुअल बैठक में यह फैसला लिया गया। अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने 10 और 11 सितंबर को भी कार्य बहिष्कार की घोषणा की। 

विज्ञापन



हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में वकीलों का गुस्सा ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में एसआईटी के गठन कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट 15 सितंबर को हाईकोर्ट में पेश की जानी है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने वकीलों की मांग के संबंध में छह सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है, जिसमें तीन हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शामिल हैं। यह कमेटी न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसमें सदस्य के तौर पर यूपी के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र के अलावा यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन

शनिवार को बार काउंसिल ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर सोमवार से काम पर वापस लौटने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर मतभेद उत्पन्न हो गया।  जिससे सोमवार से कामकाज शुरू करने असमंजस कायम हो गया। उधर, लखनऊ हाईकोर्ट बार और अन्य अर्ध न्यायिक अदालतों के वकीलों ने सोमवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान कर दिया है। इसको देखते हुए बार काउंसिल की बैठक रविवार को रात्रि नौ बजे बुलाई जिसमें कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। 

हाईकोर्ट और जिला कचहरी के वकील भी सोमवार को नहीं करेंगे अदालती काम

हापुड़ लाठीचार्ज मामले में बार काउंसिल के अहवाहन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट और जिला अधिवक्ता संघ ने भी सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी है।हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस अमरेंदु सिंह और जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वारिधि मिश्र ने बताया की बार काउंसिल के दिशानिर्देश पर वकील सोमवार को अदालती कार्य नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed