फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is a risk of skin disease in flood affected areas

Prayagraj News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मंडरा रहा चर्म रोग का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
There is a risk of skin disease in flood affected areas
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे संक्रामक बीमारी की दवा वितरित करती छावनी हॉस्पिटल की टीम। स्वयं
बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक बीमारियों के अलावा चर्म रोग का खतरा भी बना हुआ है। इन दिनों कछारी इलाकों में खुजली, जलन, दाने व फोड़े-फुंसी की समस्या से एक हजार से अधिक लोग पीड़ित हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल की तरफ से कछारी इलाकों में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

छावनी सामान्य अस्पताल की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक बीमारियों के साथ चर्म रोग की दवाओं का वितरण निशुल्क किया जा रहा है। इसके लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में एक एमबीबीएस चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक टीम के पास सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, खुजली, जलन व गठिया की दवाएं मौजूद हैं। पिछले चार दिनों में 800 लोगों को दवा का वितरण किया गया है। बीमारियों के लक्षण दिखने पर लोगों की टायफाइड, मलेरिया व डेंगू की जांच निशुल्क की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एसके पांडेय का कहना है कि यह अभियान लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चलाया जा रहा है। सर्वे में एक हजार से अधिक लोग खुजली व जलन की समस्या से पीड़ित पाए गए हैं। सैकड़ों लोग खांसी की समस्या से भी ग्रसित हैं।

इन लोगों को मौके पर दवा दी जा रही है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर इन्हें जांच के लिए अस्पताल बुलाया जा रहा है। अब तक 15 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच अस्पताल में की जा चुकी है। यह अभियान सितंबर माह के अंत तक चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed