फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is a possibility of circulation of fake notes of Rs 500 and Rs 100 in Nepal also

Prayagraj : नेपाल में भी 500 व 100 रुपये के जाली नोट खपाने की आशंका, मुख्य सरगना की मिली आखिरी लोकेशन

Thu, 02 Apr 2026 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Apr 2026 04:21 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र में 1.18 लाख रुपये के जाली नोट पकड़े जाने के मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपी कई बार नेपाल जा चुके हैं।

विज्ञापन
There is a possibility of circulation of fake notes of Rs 500 and Rs 100 in Nepal also
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र में 1.18 लाख रुपये के जाली नोट पकड़े जाने के मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपी कई बार नेपाल जा चुके हैं। आशंका है कि आरोपियों ने सबसे ज्यादा जाली नोट यूपी के शहरों के अलावा नेपाल में खपाए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, कहां कितने रुपये खपाए गए इसकी जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है। वहीं, जांच में पता चला कि भदोही निवासी आरोपी राहुल यादव टैक्सी चलाने का काम करता था। कार बुकिंग के दौरान उसकी अन्य आरोपियों से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद से वह भी इनके गिरोह में शामिल हो गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, देवरिया के थाना गौरी बाजार निवासी गैंग के मुख्य सरगना विवेक यादव का मोबाइल नंबर बंद है। गंगानगर जोन सर्विलांस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली तो उसकी आखिरी लोकेशन लखनऊ में मिली है। इस आधार पर पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना हो गई है। वहीं, आरोपी के करीबियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। आशंका यह भी जताई गई कि विवेक यादव ने अपने छिपने का ठिकाना नेपाल में भी बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार से पांच बार जा चुके हैं नेपाल
पुलिस की जांच में पता चला कि मुख्य सरगना विवेक यादव चार-पांच बार नेपाल जा चुका है। इसके अलावा राहुल और उसके अन्य साथियों के भी कई बार नेपाल जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इन सभी का रिकॉर्ड खंगाल रही है। आशंका है कि इन आरोपियों ने सबसे ज्यादा जाली नोट 100 रुपये के खपाए हैं।

कई शहरों की पुलिस से साधा संपर्क

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने देवरिया के अलावा, गाजीपुर, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर आदि शहरों में जाली नोटों की सप्लाई की है। ऐसे में पुलिस ने कई शहरों की पुलिस से संपर्क साधकर मामले की जानकारी दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि गैंग में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।

सरगना पर 25 हजार का इनाम घोषित

जाली नोट मामले में फरार सरगना विवेक यादव पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सरगना की गिरफ्तारी के बाद नकली नोट नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा होगा। उस पर इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए देवरिया व आसपास जिलों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

साइबर पुलिस ने ठगी के 7.14 लाख रुपये कराए वापस
 

साइबर थाना पुलिस ने ठगी के चार माह बाद 7.14 लाख रुपये वापस कराए हैं। तीन दिसंबर 2025 को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, राजरूपपुर कालिंदीपुरम निवासी विजय महेंद्रा ने बताया कि 28 अगस्त से 29 सितंबर 2025 के बीच कई बार में शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश और अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर 18.39 लाख रुपये जमा कराए गए। हालांकि, न तो मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि टीम ने 7.14 लाख रुपये होल्ड करवा दिए थे, जिन्हें शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिया गया है। शेष धनराशि की रिकवरी और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। उन्होंने अपील की है कि ठगी होने पर तत्काल 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed