फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There are 1700 people in the village 2569 are taking benefit 41,432 farmers of Prayagraj and Kaushambi are al

गांव में 1700 लोग, 2569 ले रहे लाभ: प्रयागराज और कौशाम्बी के 41,432 किसान प्रतापगढ़ से भी ले रहे सम्मान निधि

Sun, 06 Jul 2025 03:09 PM IST
Digvijay Singh अमन तिवारी,अमर उजाला, प्रयागराज
अमन तिवारी,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Jul 2025 03:09 PM IST
सार

कुंडा तहसील के कालाकांकर विकास खंड के एक गांव की आबादी 1700 है, लेकिन उस गांव में 2569 लोगों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। जांच के बाद कुंडा तहसील से लाभ लेने के लिए अन्य अनुचित प्रयोग के मामले सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
There are 1700 people in the village 2569 are taking benefit 41,432 farmers of Prayagraj and Kaushambi are al
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रयागराज और कौशाम्बी के 41,432 किसान ऐसे हैं, जो कुंडा तहसील के निवासी बनकर दो-दो जिलों से भुगतान ले रहे हैं। लखनऊ में डाटा मिलान में इसका खुलासा होने पर डीएम ने जांच के लिए टीम गठित की है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ में 6,14,879 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान किया जा रहा है। केवल कुंडा तहसील में ही 2,13,987 लाभार्थी हैं। आशंका जताई जा रही है कि ग्राहक सेवा केंद्रों से हुए आवेदन में कौशाम्बी और प्रयागराज के लोगों ने खुद को कुंडा तहसील का निवासी दिखाया और खसरा खतौनी में छेड़छाड़ करा डाटा बदलवा दिया। इसमें कृषि और राजस्व विभाग की भी लापरवाही है। 
विज्ञापन


कृषि विभाग के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र के आवेदन को बिना सत्यापन ही आगे बढ़ा दिया। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई और पूरे जनपद में टीम बनाकर जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में 1700 लोग, 2569 ले रहे लाभ
कुंडा तहसील के कालाकांकर विकास खंड के एक गांव की आबादी 1700 है, लेकिन उस गांव में 2569 लोगों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। जांच के बाद कुंडा तहसील से लाभ लेने के लिए अन्य अनुचित प्रयोग के मामले सामने आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मृतकों और आयकर दाताओं के नाम भी लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं।


कुंडा तहसील में प्रयागराज और कौशाम्बी के लोगों के पीएम किसान सम्मान में चयन की जानकारी मिली है। पूरे जिले में अभियान चलाकर 25 जुलाई तक जांच पूरी करने का समय दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। विनोद कुमार यादव उपनिदेशक, कृषि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed