फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Then tandem risk of flooding

फिर मंडराया बाढ़ का खतरा

Fri, 15 Jul 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Then tandem risk of flooding
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगा और यमुना नदी एक बार फिर उफान पर हैं। इससे संगम नगरी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दोनों ही नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को 63 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है जबकि छतनाग में गंगा में 57 सेंटीमीटर बढ़ी हैं। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दोनों नदियों के किनारे पर रह रहे लोगों के सामने फिर मुसीबत खड़ी हो सकती है। जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। लोग कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गंगा फाफामऊ में 35 सेंटीमीटर बढ़ीं, जिससे जलस्तर 80.56 मीटर पर पहुंच गया जबकि छतनाग में 57 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यहां गंगा का जल 78.88 मीटर रिकार्ड किया गया है। उधर, मध्य प्रदेश में बारिश फिर तेज होने लगी है। इससे केन, बेतवा, टोंस नदियां उफान पर हैं। इन नदियों का पानी यमुना में मिल रहा है। इससे यमुना ने एक बार फिर बाढ़ की रफ्तार पकड़ ली हैं। बृहस्पतिवार को यमुना का पानी 79.51 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के एक्ससीएन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का पानी लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए दोनों नदियों के जल की बढ़ोत्तरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम ने पहले ही अल्लापुर स्थित स्लूज गेट को बंद करा दिया है और शहर के सभी पंपिंग स्टेशनों को चालू रखने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर दी जा सकती है बाढ़ की सूचना
- टोल फ्री नंबर - 1077
- 0532 - 2641577
- 9454417588
- 9454417809 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed