फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Then came panting trains , were hours late

फिर हांफने लगी ट्रेनें, घंटों रहीं लेट

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Then came panting trains , were hours late
ट्रेन लेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रविवार का दिन ट्रेनों में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए मुश्किल भरा साबित हुआ। ट्रेनों की लेट लतीफी और शहर में आयोजित तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के कारण जंक्शन से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस हो गईं। परीक्षा खत्म होने के बाद ट्रेनों में जगह न मिलने की वजह से काफी परीक्षार्थियों ने आरक्षित कोचों में ही कब्जा कर लिया। इससे उन लोगों को खासी परेशानी हुई जिनका रिजर्वेशन ट्रेनों में पहले से ही था लेकिन आज उन्हें अपनी ही सीट से बेगाना होना पड़ा। रही सही कसर ट्रेनों की लेटलतीफी ने कर दी। गरीब रथ एक्सप्रेस आज 17 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जिगना-गैपुरा के बीच रेल पटरी पर रोड क्रेन गिर जाने की वजह से मुगलसराय-इलाहाबाद रेलखंड पर 10 घंटे से ज्यादा देरी तक अप एवं डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन बाधित रहा था। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी अब तक बरकरार है। रविवार को 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 18632 अजमेर-रांची समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। वहीं दूसरी ओर शहर में में संघ लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती एवं आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा होने की वजह से ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी के बीच आज इलाहाबाद जंक्शन से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोचों की आरक्षित सीटों में बैठने को लेकर परीक्षार्थियों की यात्रियों से खूब झड़प हुई। शाम को फैजाबाद जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ी सरयू एक्सप्रेस में बैठने को लेकर कुछ परीक्षार्थियों की यात्रियों से हुज्जत हो गई। आरपीएफ ने बीचबचाव कर किसी तरह से मामला शांत कराया। शाम को मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी 5.45 की बजाय 7.45 बजे इलाहाबाद जंक्शन से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed