फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft in the ancestral house of Pratapgarh Backward Class Welfare Officer

Prayagraj News: प्रतापगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पुश्तैनी घर में चोरी

Sun, 27 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 27 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Theft in the ancestral house of Pratapgarh Backward Class Welfare Officer
मांडा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ के तिसेन तुलापुर गांव स्थित पुश्तैनी आवास से चोर कीमती समान चुरा ले गए। परिवार के सभी सदस्य गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन

आशीष द्विवेदी का तिसेन तुलापुर गांव में पुश्तैनी मकान है। जहां उनके भाई सतीश द्विवेदी परिवार के साथ रहते हैं। वह उरूवा ब्लॉक क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनके बड़े भाई अनुपम द्विवेदी दिल्ली शहर में रहकर वकालत करते हैं। उन्होंने दिल्ली में मकान का निर्माण कराया है। गृहप्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के सभी लोग दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात चोरों ने ताला कमरे और आलमारी का ताला तोड़ कर करीब 40 से 50 लाख रुपये के कीमती आभूषण और चार से पांच लाख रुपये चुरा ले गए।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर वह परिवार के साथ दिल्ली से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
दूसरी तरफ सूचना पर एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता, थाने के दरोगा सीपी सिंह, डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। हालांकि चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है।
प्रधान रविंद्र शुक्ल ने कहा कि बीते एक वर्ष में उनके गांव में चोरी की करीब चार घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed