फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft in businessman's house, goods worth lakhs of rupees stolen

Prayagraj News: कारोबारी के घर में चोरी, लाखों रुपये का सामान पार

Mon, 17 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 17 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Theft in businessman's house, goods worth lakhs of rupees stolen
फोटो नवाबगंज 09 जगदीशपुर चांधन में कारोबारी के घर चोरी का दृश्य
जगदीशपुर चांधन निवासी एक कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर सहित नकदी की चोरी की। उसी मकान में किराये पर रह रहे पीआरबी के एक सिपाही की नकदी और सोने की जंजीर चोरी हो गई।
विज्ञापन

जगदीशपुर चांधन निवासी कालिका प्रसाद श्रीवास्तव का रेडीमेड कपड़े का कारोबार मुंबई महानगर के धारावी में है। उन्होंने बताया कि वह 4 अगस्त को घर से मुंबई गए थे। बीती रात अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर कारोबारी के पत्नी के 3 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर कर उठा ले गए। स्थानीय नवाबगंज में तैनात पीआरबी सिपाही शैलेंद्र पटेल कारोबारी के मकान में किराये पर रहता था। उनके अवकाश पर जाने के बाद उसके कमरे से चोर सोने की जंजीर और करीब एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीआरपी सिपाही शैलेंद्र पटेल ने बताया कि उन्होंने भतीजी की शादी के लिए करीब एक लाख रुपये नकदी रखा था। कारोबारी अंबिका प्रसाद ने बताया कि घर की चाबी गांव के एक व्यक्ति को देकर आया था। रोज की तरह सुबह जब वह घर गया तो ताला टूटा हुआ था और जेवर और नकदी गायब थे। घटना की सूचना पर पीआरबी तथा थाना नवाबगंज मौके पर पहुंची और जांच करके वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed