फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault

बड़ौदा ग्रामीण बैंक में चोरी, तिजोरी नहीं खोल पाए

Thu, 13 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault
Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault - फोटो : JHUSI
हनुमानगंज(झूंसी)। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ दिया। बैंक में घुसे चोर तिजोरी तो नहीं खोल पाए, लेकिन तीन कंप्यूटर तथा अन्य सामान उठा ले गए। उन्होंने अलमारी का ताला भी तोड़ दिया था। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत जुटाए।
विज्ञापन

सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के एक मकान में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। मंगलवार को शाम प्रबंधक बैंक बंद कर चले गए। देर रात चोरों ने बैंक के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे को ऊपर घुमा दिया और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बैंक में चोरों ने स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी घुमा दिए और स्ट्रांग रूम के दरवाजे का ताला तोड़ कर आलमारी का लॉक तोड़ा पर नकदी नहीं मिली। इस पर चोरों ने तिजोरी के हैंडिल तोड़ दिए और लॉक तोड़ने का प्रयास किया पर सफ ल नहीं हुए तो बैंक में रखे तीन कंप्यूटर के मॉनीटर एक सीपीयू तथा कैशियर के केबिन में लगा एक सीसीटीवी कैमरा समेट कर फ रार हो गए। बुधवार को सुबह बैंक मेंचोरी के प्रयास की वारदात का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव में ही रहने वाले बैंक कर्मचारी गजेन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी प्रबंधक राजेश कुमार द्विवेदी को दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम के लोग पहुंचे। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault

Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault- फोटो : JHUSI

Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault

Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault- फोटो : JHUSI

Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault

Theft in Baroda Gramin Bank, could not open the vault- फोटो : JHUSI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed