{"_id":"69bda7e69d9540d8bf0997ad","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-goods-worth-thousands-stolen-allahabad-news-c-3-1-hld1039-846532-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, हजारों का सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, हजारों का सामान पार
Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतगंज कस्बे में बंद पड़े घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। भारतगंज कस्बा निवासी मनोज उपाध्याय ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई कि बीते एक सप्ताह पहले कस्बा स्थित उनके पुश्तैनी मकान का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने बर्तन, फर्नीचर आदि गृहस्थी का सामान पार कर दिया। पीड़ित वर्तमान में वाराणसी के मंडुआडीह में परिवार सहित रहते हैं। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।