फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The youth who burnt the dead body in Corona was murdered with a trident, the accused was arrested by the police

थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने त्रिशूल घोपकर ली जिगरी दोस्त की जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Mon, 30 Aug 2021 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 03:28 PM IST
सार

नीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो आरोपी को भी घटना स्थल से कुछ दूर पर धर दबोचा। यह और कोई नहीं बल्कि मृतक संजय का जिगरी दोस्त है, जिसने थप्पड़ मारने से तिलमिलाकर संजय की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
The youth who burnt the dead body in Corona was murdered with a trident, the accused was arrested by the police
Prayagraj News : संजय उर्फ बिहारी। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

फाफामऊ घाट पर पुल के नीचे शनिवार की रात लाश जलाने का काम करने वाले संजय उर्फ बिहारी की त्रिशूल से पीटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप संजय के दोस्त ईश्वर चंद्र पर लगा है। ईश्वर और संजय रात में साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने ईश्वर चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक और व्यक्ति के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन

The youth who burnt the dead body in Corona was murdered with a trident, the accused was arrested by the police
crime - फोटो : demo pic

बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला संजय उर्फ बिहारी (36) कई वर्षों से फाफामऊ पुल के नीचे झोपड़ी बनाकर रहता था। वह घाट पर शवों को जलाने का काम करता था। शनिवार की रात संजय और उसका दोस्त ईश्वर चंद्र घाट पर खाट बिछाकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में पैसों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। वहीं बगल में लोहे का त्रिशूल था। ईश्वर ने त्रिशूल से संजय के सिर और चेहरे पर एक के बाद एक कई घातक प्रहार किए जिससे संजय की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

The youth who burnt the dead body in Corona was murdered with a trident, the accused was arrested by the police
अपराध - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद ईश्वर चंद्र शव को घसीटता हुआ कुछ दूर झाड़ियों में ले गया। वहीं शव फेंककर भाग निकला। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि संजय दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पुलिस ने ईश्वर चंद्र को हिरासत में ले लिया। त्रिशूल भी बरामद कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक फाफामऊ के मुताबिक संजय मुजफ्फरपुर में कहां का रहने वाला है, यह किसी को नहीं मालूम। उसके परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है। रात में उनके साथ एक और शख्स के शराब पीने की बात पता चली है। उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। लावारिस लाशें जलाने के लिए पैसा आता है। इसी पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। टाल मालिक दीपू यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शव का कुछ हिस्सा नोच ले गए कुत्ते
फाफामऊ। संजय की हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। रात में कुत्ते उसके सीने और चेहरे का अधिकांश हिस्सा नोचकर खा गए।

संजय की हत्या में आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में हत्या की गई। -अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed