{"_id":"575c75904f1c1b853a9c5509","slug":"the-working-party-s-honorable-mhamnthn","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंथन को जुटे भाजपा के माननीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंथन को जुटे भाजपा के माननीय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को इलाहाबाद में होने जा रही है। सोमवार तक चलने वाली इस बैठक में पीएम मोदी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। संगम नगरी में पहली बार हो रहे इस सियासी महाकुंभ का आगाज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा। सोमवार को पीएम गंगा किनारे परेड ग्राउंड में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम पदाधिकारी शनिवार को ही इलाहाबाद पहुंच गए।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के पूर्व रविवार को होटल कान्हा श्याम में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक सुबह दस बजे से होटल कान्हा श्याम में शुरू होगी। बैठक में पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसी बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के एजेंडे तय किए जाएंगे। उधर दिन में दो बजे से केपी कालेज ग्राउंड स्थित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने वाले भाजपा नेताओं का पंजीकरण शुरू होगा। शाम पांच बजे यहां पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में कार्यसमिति की बैठक की विधिवत शुरुआत होगी।
यहां मुख्य संबोधन अमित शाह का ही होगा। 13 जून को भी कार्यकारिणी में रखे जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर पार्टी नेता चर्चा करेंगे। करीब दस सत्रों में होने वाली इस बैठक में एजेंडे के कई विषय शामिल किए जा सकते हैं। कार्यकारिणी का समापन पीएम मोदी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम पांच बजे परेड ग्राउंड स्थित ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करेंगे। इसके पूर्व इलाहाबाद आगमन पर रविवार को पीएम मोदी की अगुवाई प्रशासन की ओर से कमिश्नर राजन शुक्ला करेेंगे।