फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The work of the first phase of Inner Ring Road will be completed in November

Prayagraj News: नवंबर में पूरा होगा इनर रिंग रोड के पहले चरण का काम, फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
The work of the first phase of Inner Ring Road will be completed in November
महाकुंभ-2025 की परियोजना में शामिल इनर रिंग रोड का काम 30 नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दावा किया है कि वह करछना और फूलपुर में बन रही फोर लेन की 23 किलोमीटर का कार्य समय से पूरा कर लेगा। महाकुंभ के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पहले चरण के निर्माण कार्य में फूलपुर की तरफ 10.50 किलोमीटर के अंतर्गत सड़क व छह अंडर पास, एक फ्लाईओवर व एक रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसका लगभग 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। ऐसे में एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि 30 नवंबर तक फूलपुर की तरफ हो रहे निर्माण कार्य को पूरा कर लेंगे। वहीं दूसरी तरफ करछना से लेकर गंगा यमुना नदी के किनारे तक कुल 12.50 किलोमीटर का निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें एक अंडरपास के अलावा सड़क शामिल है। करछना की तरफ भी 65 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। एनएचएआई के अधिकरियों ने बताया कि 20 नवंबर तक करछना की तरफ के काम को पूरा कर लिया जाएगा। करछना की तरफ का काम मेले के दौरान नदी के किनारे बनाए जाने वाले पार्किंग तक होना है। बता दें कि करछना और फूलपुर तहसील के अंतर्गत कुल 194.57 हेक्टेयर भूमि 23 किलोमीटर सड़क के लिए अधिग्रहीत की गई है।
विज्ञापन


करछना व फूलपुर की तरफ इनर रिंग के पहले चरण का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें अब तक सभी अंडर पास तैयार हो चुके हैं। रेलवे पुल पर सुपर स्ट्रक्चर व फ्लाईओवर पर कंक्रीट डालने का काम चल रहा है। --पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed