{"_id":"64a9c049182aae62fb0009b4","slug":"the-work-of-niranjan-bridge-can-hardly-be-completed-this-month-allahabad-news-c-3-1-ald1022-171701-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इस माह शायद ही पूरा हो सके निरंजन पुल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इस माह शायद ही पूरा हो सके निरंजन पुल का काम
विज्ञापन
सिविल लाइंस को पुराने शहर से जोड़ने वाले निरंजन पुल के नीचे का रास्ता बंद हुए दो माह की अवधि शनिवार को पूरी हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी पुराने शहर में रहने वाले लोगों को ही हो रही है। कारोबार पर भी असर पड़ा है। जानकारों का कहना है कि दो माह में चौक और उसके आसपास के बाजारों में तकरीबन दो हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है। पुल का काम इस माह पूरा हो पाएगा, इसपर संशय है।
नौ मई से ही निरंजन पुल पर दो और रेलवे ट्रैक बिछाए जाने के लिए 100 दिन का ब्लॉक लिया गया है। रास्ता बंद होने की वजह से रामबाग रेलवे ब्रिज और खुसरोबाग रेल ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया है। तीन जुलाई से स्कूल, काॅलेज खुल जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। पिछले माह डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने जुलाई माह तक काम पूरा करवाने का आश्वासन दिया है लेकिन काम की गति को देखकर कहा जा सकता है कि शायद ही इस माह काम पूरा हो सके।
जानसेनगंज, चौक, लोकनाथ, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज, कोठापार्चा, विवेकानंद मार्ग आदि बाजार के कारोबार पर भी निरंजन पुल बंद होने का खासा असर पड़ा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक विजय मिश्रा बताते हैं कि बीते दो माह से बाजार की पूरी रौनक ही गायब हो गई है। कहा कि उनका मशीनरी एवं मोबाइल का व्यवसाय है, लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। जिला महिला व्यापार मंडल की महामंत्री पल्लवी अरोरा ने बताया कि जानसेनगंज जैसा व्यस्त बाजार एकदम खाली ही दिखता है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि बीते दो माह में तकरीबन दो हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन
60 फीसदी हुआ निरंजन पुल का काम
निरंजन पुल का काम दो माह में तकरीबन 60 फीसदी होने का दावा रेलवे ने किया है। यहां इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन पियर में से एक का निर्माण पूरा किया जा चुका है। दूसरे का काम तकरीबन दस फीसदी बचा है। इसी तरह तीसरे पियर का 20 फीसदी काम हो चुका है। विद्युत विभाग के तार शिफ्टिंग होते ही सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां 21 स्पैम तीन पियर में रखे जाएंगे। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डाॅ. अमित मालवीय का कहना है कि रेलवे वहां काम तेजी से कर रहा है। तय समय के पूर्व काम पूरा होने की संभावना है।