Prayagraj : माफिया अतीक पर केस कराने वाली महिला से धोखाधड़ी, जमीन का बैनामा फर्जी तरीके से कराने का आरोप
जांचोपरांत यह साबित हो गया कि उक्त दस्तावेज कूटरचित है। पीठासीन अधिकारी ने खुद बयान दिया कि ऐसा कोई आदेश उन्होंने पारित नहीं किया। आरोप है कि उसके व उसके बच्चों के साथ आरोपियों ने मारपीट व गालीगलौज भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। धूमनगंज प्रभारी एएन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विस्तार
माफिया अतीक अहमद पर केस दर्ज कराने वाली जयश्री उर्फ सूरज कली ने जमीन की धोखाधड़ी में आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी जमीन को फर्जी तरीके से एक संस्था को देकर बैनामा निष्पादित करा दिया गया। वादिनी झलवा धूमनगंज की रहने वाली है। उसने तहरीर में बताया कि उसके पति बृजमोहन उर्फ बच्चा को माफिया अतीक व उसके साथियों ने 1990 में गायब करवा दिया था।
आरोप है कि इसके बाद बेईमानी व धोखे से फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर के जरिये उसकी झलवा स्थित पैतृक भूमि का फर्जी बैनामा शिवकोटी सहकारी समिति के नाम पर बनवा दिया। इसके बाद फर्जी सचिव बनकर सुरेश चंद्र द्विवेदी (मृतक) व कृष्णकांत द्विवेदी ने सत्य नारायण तिवारी, शुभ नारायण तिवारी, दशरथ कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, उदर श्रीवास्तव, अरुण पंडित को बिना अधिकार के बेईमानीपूर्वक व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा निष्पादित करा दिया।
उसने वाद दाखिल किया तो विपक्षीगणों ने जमानत व जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए कूटरचित आदेश प्रतिवाद में दाखिल कर दिया। जांचोपरांत यह साबित हो गया कि उक्त दस्तावेज कूटरचित है। पीठासीन अधिकारी ने खुद बयान दिया कि ऐसा कोई आदेश उन्होंने पारित नहीं किया। आरोप है कि उसके व उसके बच्चों के साथ आरोपियों ने मारपीट व गालीगलौज भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। धूमनगंज प्रभारी एएन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।