फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman swung to death before the hunger disappeared, the uncontrollable car swung

Pratapgarh : भूख मिटने से पहले महिला पर झपट पड़ी मौत, बेकाबू कार ने रौंदा

Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The woman swung to death before the hunger disappeared, the uncontrollable car swung
कंधई थाना क्षेत्र के ताला मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त अनियंत्रित कार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
चिलबिला-पट्टी मार्ग पर ताला मोड़ के करीब खाना खाने जा रही पायल उर्फ पथनी (23) को बेकाबू कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार दूर खेत में चली गई। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सुलतानपुर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की रहने वाली पायल उर्फ पथनी कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव में झुग्गी झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह पायल गांव के ही चंद्रपाल सिंह के घर कार्यक्रम से बचा बासी खाना लेने गई थी। चंद्रपाल सिंह के यहां बुधवार को मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें भोजन बच गया था। बर्तन में भोजन लेने के बाद वह घर के लिए चल पड़ी। रास्ते में वह ताला मोड़ के पास चाय की दुकान के सामने बैठ गई।
विज्ञापन


तभी चिलबिला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार उसे रौंदते हुए खेत में जा गिरी। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से पायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। हर कोई यह चर्चा करता रहा कि भोजन सामने होने के बाद भी वह भूखी ही दुनिया से विदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में उछलती कार खेत में गिरी
कंधई थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के करीब महिला को रौंदे के बाद तेज रफ्तार कार करीब बीस फिट दूर हवा में उछलते हुए गड्ढे में जा गिरी। वहां से भी कार दस मीटर दूर खेत में चली गई। यह देख हर कोई हैरत में पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed