{"_id":"61264935cf4ec731d546ed13","slug":"the-woman-constable-who-filed-the-rape-report-married-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने वाली महिला सिपाही ने आरोपी कांस्टेबल से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने वाली महिला सिपाही ने आरोपी कांस्टेबल से रचाई शादी
Wed, 25 Aug 2021 08:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:58 PM IST
सार
पासपोर्ट सेल में तैनात महिला सिपाही ने कुछ दिन पहले एसएसपी के फोटोग्राफी सेल में तैनात सिपाही पंकज यादव के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि पंकज ने उससे दोस्ती की और घर आने जाने लगा।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी के फोटोग्राफी सेल में तैनात सिपाही पंकज यादव के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। रिपोर्ट लिखाने वाली महिला सिपाही और पंकज ने आज चौक स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके शादी की फोटो भी वायरल कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही का 164 के तहत बयान होगा। उसके बाद ही मामले में एफआर लगाई जाएगी।
पासपोर्ट सेल में तैनात महिला सिपाही ने कुछ दिन पहले एसएसपी के फोटोग्राफी सेल में तैनात सिपाही पंकज यादव के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि पंकज ने उससे दोस्ती की और घर आने जाने लगा। एक दिन पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर पर पंकज ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। उसने शादी का वादा किया तो वह चुप रह गई। बाद में पंकज शादी के वादे से मुकर गया। महिला सिपाही ने काफी प्रयास किया लेकिन पंकज नहीं माना तो उसने कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इसके बाद पंकज फरार हो गया। पुलिस उसके पैत्रिक घर गाजीपुर भी गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। बुधवार को दिन में महिला सिपाही और पंकज की शादी के फोटो वायरल हुए तो पता चला कि दोनों ने आज चौक स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। महिला सिपाही और पंकज ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। दूसरी ओर इंस्पेक्टर कर्नलगंज सुरेश सिंह ने बताया कि शादी से एफआईआर में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बृहस्पतिवार को महिला सिपाही का 164 का बयान होना है। अगर वह पंकज के पक्ष में बयान देती है तो एफआर लगा दी जाएगी।