फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The wire connected to the Commission counterfeiters

आयोग से जुड़े जालसाजों के तार

Sun, 29 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
The wire connected to the Commission counterfeiters
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट होने के मामले में जालसाजों और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के गठजोड़ की बात सामने आ रही है। आयोग सूत्रों के मुताबिक जालसाजों की आयोग में गहरी पैठ है और एक दिन पहले ही पेपर आउट होने की आशंका जताई जाने लगी थी। इसमें आयोग के एक अफसर तथा कुछ कर्मचारियों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन


पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट होना सिर्फ एक भर्ती में धांधली को उजागर नहीं करता। यह बात अलग है कि ऐसे मामले कभी सामने नहीं आए लेकिन खेल पुराना है। पहले हो चुकी परीक्षाओं में भी अभ्यर्थी पेपर आउट होने की आशंका पर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई। आयोग के सूत्रों का कहना कि पेपर आउट होने के पीछे आयोग के ही एक अफसर का हाथ है। पूर्व की परीक्षाओं में भी इस तरह की कोशिशें होती रही हैं लेकिन बात सामने नहीं आ पाई।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के तकरीबन डेढ़ घंटे पहले पेपर आउट होने की वजह से भी इन आशंकाओं को बल मिल रहा है। वहीं, आयोग की परीक्षा व्यवस्था से जुड़े रहे एक अधिकारी का कहना है कि  प्रश्नपत्र बनने से लेकर सेंटर तक पहुंचने तक की प्रक्रिया काफी जटिल और कई चरणों की निगरानी में होती है। ऐसे में आयोग के अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना पेपर आउट होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed