{"_id":"66221e10c282c23810071f0d","slug":"the-wife-along-with-her-lover-had-murdered-the-young-man-phaphamau-police-caught-both-the-accused-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या की थी, फाफामऊ पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या की थी, फाफामऊ पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर भेजा जेल
Fri, 19 Apr 2024 01:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:02 PM IST
सार
राजकुमार मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। परिवार में शादी होने की वजह से 14 अप्रैल को घर आया था। उसके बाद दूसरे दिन नवाबगंज स्थित ससुराल से पत्नी को घर पर लेकर आया था। उधर, मंगलवार सुबह कमरे के अंदर चारपाई पर राजकुमार का शव मिला था।
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फाफामऊ थाना क्षेत्र के रामपुर गोहरी निवासी राजकुमार उर्फ मिथुन (35) की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। परिजनों ने पत्नी फोटो देवी व उसके प्रेमी रंजीत पर हत्या के आरोप में फाफामऊ थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
राजकुमार मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। परिवार में शादी होने की वजह से 14 अप्रैल को घर आया था। उसके बाद दूसरे दिन नवाबगंज स्थित ससुराल से पत्नी को घर पर लेकर आया था। उधर, मंगलवार सुबह कमरे के अंदर चारपाई पर राजकुमार का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। भाई ओम प्रकाश ने उसी दिन पत्नी फोटो देवी और उसके रिश्तेदार प्रेमी रंजीत पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार फोटो की शादी से पहले ही उसकी भाभी के मौसेरे भाई रंजीत से प्रेम संबंध था। शादी होने के बाद राजकुमार नौकरी करने बाहर चला जाता था तो दोनों चोरी-छिपे मिलते थे, जिसकी भनक राजकुमार को लग गई थी। इसीलिए वह मुंबई से आते ही दूसरे ही दिन पत्नी को लाने ससुराल चला गया। पुलिस के पूछताछ में फोटो ने बताया कि राजकुमार को उसके प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया था।
विज्ञापन
इस बात को लेकर सोमवार से ही दोनों के बीच में झगड़ा चल रहा था। वहीं, मंगलवार रात में भी कहासुनी के बाद जब राजकुमार सो गया तो उसने प्रेमी रंजीत को फोन कर बुलाई और उसके साथ मिलकर पति का गला दबाकर हत्या कर दी। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि दोनों आरोपी पत्नी फोटो देवी और उसके प्रेमी रंजीत को गिरफ्तार किया गया।