फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The weather spoiled the taste of vegetables

मौसम ने बिगाड़ दिया सब्जियों का स्वाद

Thu, 01 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The weather spoiled the taste of vegetables
मौसम ने हरी सब्जियों का जायका बिगाड़ दिया है। पिछले चार-पांच दिनों में मटर, गोभी, टमाटर, आलू, पालक के दाम तेजी से बढ़े हैं। 25 रुपये वाली मटर 40 रुपये प्रति किग्रा के भाव बिकने लगी है। गोभी के बड़े फूल 35 रुपये पीस हो गए हैं। आशंका है कि संगम नगरी में अगले महीनेभर हरी सब्जियों के दाम अब कम नहीं होंगे। आढ़ती माघ मेला, सहालग और बारिश को इसका कारण बता रहे हैं। दावा है कि खेतों में पानी भरने के कारण शुक्रवार को मंडी में सब्जियों की आवक भी प्रभावित हो सकती है। कड़ाके की ठंड ने सामान्य जनजीवन ही प्रभावित नहीं किया है। इसका असर फसलों पर भी पड़ा है। शीतलहरी के कारण खेतों में आलू, गोभी, पालक, मटर की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। प्याज की खुदाई भी कम हो गई है।
विज्ञापन


आढ़तियों का दावा है कि ठंड के कारण खेतों से फसलों की निकासी कम हो गई है। मंडी के साथ फुटकर मंडियों में भी हरी सब्जियां कम हो गई हैं। रोजाना दो-तीन बोरा मटर बेचने वाले एक बोरा भी नहीं बेच पा रहे हैं। फुटकर दुकानकार कन्हईराम का दावा है कि मंडी में ही दाम दोगुने हो गए हैं। इस कारण फुटकर में दाम बढे़। थोक में 200 रुपये पसेरी और फुटकर में 40 रुपये किग्रा मटर बिक रही है। दो दिन में पांच रुपये किग्रा मटर के दाम बढ़े हैं। पांच रुपये की फूलगोभी 15 रुपये और 15 वाली 35 रुपये में हो गई है। प्याज के दाम फिर 30 रुपये प्रति किग्रा और नई आलू 20 रुपये के रेट है। मुंडेरा मंडी हरी सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि बृहस्पतिवार को हरी सब्जियों की आवक हुई लेकिन बिक्री कम रही। खेतों में पानी भरने से शुक्रवार को स्थानीय किसानों की सब्जियों के आने की संभावना नहीं है। साथ ही दो दिन बाद माघ मेले में भारी मात्रा में हरी सब्जियों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। मकर संक्रांति के बाद सहालग भी शुरू हो रही है। ऐसे में अब कीमतों के गिरने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed