फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The water level of Ganga and Yamuna started rising

Prayagraj News: बढ़ने लगा गंगा और यमुना का जलस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga and Yamuna started rising
गंगा और यमुना का जलस्तर धीमीरफ्तार से बढ़ने लगा है। घाटियों नेसामान समेटना शुरु कर दिया - फोटो : File Photo
गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बाढ़ चौकियां तैयार हैं। बाढ़ प्रभावित संभावित क्षेत्राें में लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन

कछारी इलाकों की बस्तियों में रहने वालों पर खतरा अधिक है। हालांकि, दोनों ही नदियां अभी खतरे के स्तर 84.734 मीटर से काफी नीचे बह रहीं हैं। शनिवार रात आठ बजे तक यमुना का जलस्तर 18 सेमी प्रति घंटे, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटा और छतनाग में गंगा का जलस्तर पांच सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा था।
विज्ञापन

रात आठ बजे तक यमुना का जलस्तर 71.90 मीटर, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 76.27 मीटर व छतनाग में 71.16 मीटर था। वहीं, सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा था। यमुना का जलस्तर 18 सेमी प्रति घंटे और गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 12 सेमी व छातनाग में 22 सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा था। 12 घंटे बाद शाम आठ बजे तक गंगा का जलस्तर बढ़ने की गति धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है सो प्रशासन बाढ़ राहत कार्य की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बक्शी बांध, मोरी गेट, मम्फोर्डगंज एसटीपी सहित सभी स्थानों पर पंपिंग स्टेशनों क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाढ़ के समय स्लूज गेटों के बंद होने पर पानी की निकासी के लिए पंपों की क्रियाशीलता की जांच कराते हुए उनको क्रियाशील बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
नाविकों को नई जगह बांधने पड़ रहे खूंटे
संगम नोज पर मौजूद नाविक अनिल निषाद अजीत निषाद, निरंजन निषाद और गोविंद निषाद ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने का अहसास नाव चलाने के दौरान भी हो रहा है। साथ ही अब नदी किनारे नाव के खूंटे नई जगह बांधने पड़ रहे हैं। नाविकों के मुताबिक इस दौरान पर्यटक भी खूब आने लगते हैं।

वर्जन
‘संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां 15 जुलाई के पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को सक्रिय रहने को कहा गया है। वहीं, स्वास्थ्य, नगर निगम, सिंचाई व अन्य संबंधित विभागों को अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed