फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The water level decreased , but remains at risk of flooding

जलस्तर घटा, पर बाढ़ का खतरा बरकरार

Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The water level decreased , but remains at risk of flooding
गंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी घटा लेकिन कछार में बने मकानों पर बाढ़ का खतरा अब भी मंडरा रहा है। मध्य प्रदेश या उत्तराखंड से पानी छोड़ा जाता है तो जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो जाएगी। संभावित खतरे को देखते हुए डीएम ने मंगलवार को बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। बाढ़ चौकियों को चौबीस घंटे काम करने के निर्देश दिए और पल-पल की सूचना इकट्ठा कर उसके बारे में जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन


फाफामऊ में गंगा का जलस्तर मंगलवार को 80.09 मीटर रहा जबकि छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.77 मीटर दर्ज किया गया। दोनों जगह गंगा खतरे निशान से नीचे हैं। फाफामऊ में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 41 और छतनाग में 88 सेमी जलस्तर घटा है। वहीं, यमुना का जलस्तर 79.36 मीटर है, जो चौबीस घंटे में 90 सेमी कम हुआ है। बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम संजय कुमार ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि चौबीस घंटे अलर्ट पर रहें और जलस्तर पर नियमित निगरानी रखें। मध्य प्रदेश, दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर भारी बारिश को देखते हुए यहां भी अफसरों से मुस्तैद रहने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने बांध पर बने कंट्रोल रूप में 24 घंटे खुला रखने और वहां अफसरों एवं कर्मचारियों की शिफ्टवार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी लगातार हरिद्वार, बेतवा, नरौरा, कानपुर एवं केंद्रीय जल कमीशन से जानकारी लेकर सूचनाएं देते रहें। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि जहां भी बाढ़ का पानी कम हो, वहां ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव जरूर करें ताकि संक्रामक बीमारी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed