फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The walls will praise Lord Ram-Krishna

Prayagraj News: भगवान राम-कृष्ण का बखान करेंगी दीवारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
The walls will praise Lord Ram-Krishna
मेला क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थलों की दीवारें और फ्लाईओवर भगवान राम, कृष्ण, महेश आदि देवी-देवताओं का बखान करेंगे। पेंट माई सिटी योजना के तहत इस बार इन देवों की पूरी कहानी को चित्रों के रूप में उकेरने की योजना बनाई गई है। मेला प्रशासन कार्यालय परिसर की दीवार से सोमवार को इसकी शुरुआत भी हो गई।
विज्ञापन

महाकुंभ-2025 से पहले पेंट माई सिटी योजना के तहत पूरे शहर को सजाने की तैयारी है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों, चौराहों, भवनों, फ्लाईओवर आदि की दीवारों पर चित्र उकेरे जाएंगे। इसके लिए चुनी गईं संस्थाओं को 100 स्थानों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही 100 और स्थानों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

कुंभ-2019 में इस योजना के तहत महाकुंभ एवं शहर के महात्म को बयां करने वाले चित्र उकेरे गए थे। वहीं, इस बार देवी-देवताओं की कहानी, प्रमुख धार्मिक मान्यताओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत राम, कृष्ण, महेश, गंगा, वेणी माधव आदि पर क्रमबद्ध तरीके से चित्रों की शृंखला तैयार की जाएगी। गंगा के अवतरण की कहानी के साथ इनमें पलने वाले जीव-जंतुओं की भी पूरी शृंखला उकेरी जाएगी। ये चित्र 10 लाख वर्ग फीट दीवार पर बनाए जाएंगे।
पेंट माई सिटी योजना के तहत दीवारों को सजाने की शुरुआत सोमवार को हो गई। परेड मैदान स्थित मेला प्रशासन की दीवार पर गंगा, गंगा आरती आदि से संबंधित चित्र बनाए गए। पुणे से आए कलाकार अनुपम ने कहा कि उम्मीद है कि बारिश काम में बाधा नहीं बनेगी। जल्द ही पूरा शहर बदला नजर आएगा।
आठ संस्थाएं सजाएंगी शहर
माई पेंट सिटी योजना के तहत आठ संस्थाओं का चयन किया गया है। ये संस्थाएं मुंबई, पुणे, राजस्थान समेत अन्य स्थानों की हैं। इन संस्थाओं को 20 फीसदी स्थानीय कलाकार रखने होंगे।

पेंट माई सिटी योजना के तहत 10 लाख वर्ग फीट में चित्र बनाए जाएंगे। 100 स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। अन्य स्थान भी जल्द चिह्नित किए जाएंगे। सोमवार को इसकी शुरुआत हुई लेकिन बारिश हो गई। इससे कुछ बाधा पड़ सकती है लेकिन एक महीने में शहर काफी हद तक बदला नजर जाएगा।
- विजय किरन आनंद, मेलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed