फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The wall of a mud house collapsed at midnight, killing an elderly woman and injuring two grandsons

Prayagraj News: आधी रात गिरी कच्चे घर की दीवार, वृद्धा की मौत, दो नाती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The wall of a mud house collapsed at midnight, killing an elderly woman and injuring two grandsons
नैनी। अस्पताल में भर्ती यश
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मुंगारी गांव में बृहस्पतिवार देर रात कच्चे मकान की दीवार ढह गई। उसकी चपेट में एक वृद्धा व दो मासूम आ गए। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि घायल मासूमों को एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव के कोहराना बस्ती में रहने वाली गीता देवी (60) पत्नी कन्हैया लाल और उसके दो नाती यश पुत्र रंजय व शुभम पुत्र संजय सो रहे थे। देर रात अचानक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे उसमें सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। यह देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फिर गिट्टी की दीवार का मलबा हटाया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर रूप से घायल गीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके दोनों नातियों का इजाल अस्पताल चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार की सुबह दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल का कहना है कि लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। वृद्धा की मौत हो चुकी है और उसके दोनों नाती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताए जाते हैं। परिजनों ने वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद भी नहीं मिला सरकारी आवास
मुंगारी गांव में बृहस्पतिवार रात हुई घटना में मृत गीता देवी के परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास को लेकर उन्होंने कई बार आवेदन किया, लेकिन आज तक लाभार्थी की लिस्ट में उनका नाम नहीं आया। मृतका के दो बेटे रंजय और संजय प्राइवेट नौकरी करते है। परिजनों के अनुसार कई बार आवेदन के बाद भी आज तक गीता देवी की वृृद्धा पेंशन भी नहीं शुरू हो सकी थी। जबकि वह सरकारी आवास सहित अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए पात्र है।

नैनी। अस्पताल में भर्ती यश

नैनी। अस्पताल में भर्ती यश

नैनी। अस्पताल में भर्ती यश

नैनी। अस्पताल में भर्ती यश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed