{"_id":"6898f1fc7a59e43705050dd8","slug":"the-wall-collapsed-while-removing-the-straw-the-woman-died-allahabad-news-c-407-1-mn11001-5892-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भूसा निकालते समय ढही दीवार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भूसा निकालते समय ढही दीवार, महिला की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में रविवार शाम भूसा निकालते समय दीवार ढहने से 55 वर्षीय महिला दब गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भूसे वाले घर में पहुंचे और ईंट हटाकर शव को बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि बारिश की वजह से दीवार में नमी आ गई थी, जिस वजह से हादसा हुआ।
गांव की विजय कुमारी पत्नी रामजी यादव करीब चार बजे घर से सटे भूसे के घर से मवेशियों के लिए भूसा निकाल रही थीं। इसी दौरान मिट्टी से जोड़ी ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से बेटे राजकुमार, अनिल और बेटी गुंजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतका के पति जयपुर में निजी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए। जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल अमरनाथ और दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता मौके पर पहुंचे। लेकिन, गमजदा परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया है।