फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी की एक झलक पाने की रही ललक, अरैल घाट पर भीड़ हुई बेकाबू

Fri, 12 Feb 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
The urge to get a glimpse of Priyanka Gandhi, crowds crowded at Arail Ghat
prayagraj news : प्रियंका गांधी के पहुंचने पर संगम पर लगी भीड़। - फोटो : prayagraj

कांग्र्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी खासा उत्साह रहा। खासतौर पर युवाओं में ज्यादा क्रेज दिखा। स्वराज भवन गेट पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता दो घंटे से अधिक समय तक बैठे रहे तो अरैल में घाट से वाहन के बीच का करीब 50 मीटर का सफर काफी कठिन रहा। एक बार तो भीड़ के कारण प्रियंका ही किनारे हो गईं। हालांकि  इस दौरान प्रियंका के चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट बरकरार रही और हाथ हिलाकर तथा जोड़कर लोगों का लगातार अभिवादन स्वीकार करती रहीं।

The urge to get a glimpse of Priyanka Gandhi, crowds crowded at Arail Ghat
prayagraj news : स्वराज भवन में पुरखों को श्रद्धांजलि अर्पित करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : prayagraj

स्वराज भवन पर प्रियंका गांधी को सुबह 11 बजे पहुंचना था लेकिन उनका काफिला दोपहर 12.28 बजे पहुंचा। बमरौली एयरपोर्ट पर ही उनका चार्टेड प्लेन करीब 11.40 बजे उतरा। इसके विपरीत कार्यकर्ताओं के स्वराज भवन पहुंचने का क्रम साढ़े दस बजे ही शुरू हो गया था। इंतजार का पल लंबा होने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहीं गेट पर बैठ गए और अपने नेता के पक्ष में लगातार नारेबाजी करते रहे। प्रियंका गांधी का काफिला पहुंचने पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सभी स्वराज भवन में प्रवेश करना चाह रहे थे।

The urge to get a glimpse of Priyanka Gandhi, crowds crowded at Arail Ghat
prayagraj news : प्रियंका गांधी। - फोटो : prayagraj

प्रियंका गांधी की गाड़ी के पीछे कई कार्यकर्ता प्रवेश करने में भी सफल रहे। गेट के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गईग्। गेट टूटने के डर से उसे खोल दिया गया। हालांकि सभी को कुछ दूरी पर ही रोक दिया गया। करीब आधा घंटा बाद प्रियंका निकलीं तब भी यही स्थिति रही। इस दौरान वह हल्की मुस्कराहट के साथ कार्यकर्ताओं का लगातार अभिवादन करती रहीं। स्वराज भवन के बाद प्रियंका का अरैल पर भी जोरदार स्वागत हुआ।

संगम स्नान और पूजन के दौरान भी चारों तरफ खड़े स्नानार्थी प्रियंका को देखते और हर-हर गंगे का जयकारा लगाते रहे। स्नान के बाद अरैल घाट पर लौटीं प्रियंका की झलक पाने के लिए तो आम श्रद्धालु भी उमड़ पड़े। बेरिकेडिंग के बावजूद उन्हें घाट से वाहन तक जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक जगह जाकर बैठना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The urge to get a glimpse of Priyanka Gandhi, crowds crowded at Arail Ghat
prayagraj news : प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : prayagraj

फिर सुरक्षा कर्मियों के सख्त रुख के बाद उन्हें वाहन तक पहुंचाया जा सका। हालांकि, इस दौरान प्रियंका के चेहरे पर कहीं भी शिकन नहीं दिखी और लोगों से लगातार बात करती रहीं। इससे पहले बमरौली एयरपोर्ट पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में न्यायमूर्ति सभाजीत यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, आराधना मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष बाबा अभय अवस्थी, प्रदेश महासचिव विवेकानंद, नगर अध्यक्ष नफीस अनवर, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, संजय तिवारी, अनिल पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
The urge to get a glimpse of Priyanka Gandhi, crowds crowded at Arail Ghat
prayagraj news : संगम तट पर युवती के साथ सेल्फी लेतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : prayagraj

भीड़ में शामिल युवतियाें से बात कर टटोली सियासी नब्ज

प्रयागराज। प्रयागराज आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मीडिया और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। चुनिंदा नेताओं को ही उनके साथ चलने की अनुमति थी लेकिन अरैल घाट पहुंचे आम श्रद्धालुओं के साथ वह फासला नहीं दिखा। भीड़ में शामिल कुछ युवतियों से उन्होंने बात की और सियासी नब्ज टटोलने की कोशिश की। युवतियों के कंधे पर हाथ रखकर कुछ दूर चलने के साथ ही उन्होंने अपने पूर्वजों की इस नगरी के लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता कायम करने की कोशिश की। इस तरह से अपने कंधे पर प्रियंका गांधी का हाथ पाकर एक युवती तो अवाक रह गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed