फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Upsessb result of the girl student is not visible on the website

यूपीएसईएसएसबी : वेबसाइट पर छात्रा का नहीं दिख रहा परिणाम, चयन बोर्ड से गुहार लगाने के बाद भी नहीं सुनी गई फरियाद 

Wed, 24 Nov 2021 07:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 07:08 PM IST
सार

हंडिया की रहने वाली नेहा श्रीवास्तव ने टीजीटी-2021 में सामाजिक विषय पद पर आवेदन किया था। आठ अगस्त को उनकी परीक्षा शहर के एक केंद्र पर हुई। चयन बोर्ड की ओर से सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा परिणाम जारी किया गया तो छात्रा परिणाम वेबसाइट पर नहीं दिखा।

विज्ञापन
The Upsessb result of the girl student is not visible on the website
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-2021 के सामाजिक विषय परीक्षा में शामिल एक छात्रा परिणाम वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है। ऐसे में छात्रा ने सचिव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को प्रार्थना पत्र देकर ओएमआर शीट के पुर्नमूल्यांकन की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


हंडिया की रहने वाली नेहा श्रीवास्तव ने टीजीटी-2021 में सामाजिक विषय पद पर आवेदन किया था। आठ अगस्त को उनकी परीक्षा शहर के एक केंद्र पर हुई। चयन बोर्ड की ओर से सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा परिणाम जारी किया गया तो छात्रा परिणाम वेबसाइट पर नहीं दिखा। छात्रा का कहना है कि चयन बोर्ड की ओर से जारी संशोधित उत्तरमाला से ओएमआर शीट की कार्बन कापी का मिलान किया तो उनके कुल 340 नंबर हो रहे हैं। जबकि ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 325.20 है।
विज्ञापन


चयन बोर्ड के अनुसार ईडब्ल्यूएस बालिका वर्ग में 81 प्रश्न, जिनके सही हैं, उनका चयन हुआ है। इस लिहाज से नेहा का भी चयन होना चाहिए। लेकिन उनकी ओएमआर शीट का मूल्यांकन ही नहीं हुआ है। नेहा का आरोप है कि ओएमआर शीट की कार्बन कापी उन्होंने अनुक्रमांक समेत अन्य जो जानकारी भरनी थी, सब सही भरा है। ऐसे में उनकी ओएमआर शीट का मूल्यांकन किस वजह से नहीं हुआ है, यह हैरानी वाली बात है। उनका कहना है चयन बोर्ड ने उनकी ओएमआर शीट का पुन: मूल्यांकन नहीं किया तो मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed