फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The unconscious woman to seek to build sewers

नाली बनवाने की गुहार लगाने गई महिला बेहोश

Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
चक मीरापट्टी में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसे लेकर मंगलवार को यहां सैकड़ों महिलाएं पहले मंडलायुक्त और उसके बाद डीएम कार्यालय पहुंची। अफसरों के न मिलने पर महिलाएं डीएम कैंप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठक गई। इस दौरान भीषण उमस में एक महिला बेहोश हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एंबुलेंस मंगाकर महिला को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद प्रशासनिक अफसर ने महिलाओं से ज्ञापन लिया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जीटी रोड से लगे तकरीबन दो हजार घरों वाले चक मीरापट्टी में जलभराव की गंभीर समस्या है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने यहां करीब दो वर्ष पहले सीवर लाइन बिछाई लेकिन मुख्य लाइन से कनेक्शन नहीं किया। नाला निर्माण को लेकर जीटी रोड पर कई बार धरना प्रदर्शन हो चुका है। यहां की महिलाएं मंडलायुक्त, डीएम, महापौर, नगर आयुक्त से भी कई बार गुहार लगा चुकी है। महापौर और नगर आयुक्त ने चक मीरापट्टी का निरीक्षण भी किया। समस्या को देखते हुए 14वें वित्त आयोग से 47 लाख की लागत से नाली बनाने का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे महापौर, डीएम, नगर निगम, एडीए, पीडब्ल्यूडी ने स्वीकृति दे दी। इसके साथ हाईकोर्ट के बाहर रोड पटरी के निर्माण को भी मंजूरी दी गई लेकिन नाली की फाइल मंडलायुक्त के  यहां रुकी है।
विज्ञापन


इसी के लिए मंगलवार दोपहर काफी महिलाएं मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचीं। मंडलायुक्त के न मिलने पर महिलाएं डीएम कार्यालर्य आइं लेकिन डीएम भी नहीं मिले। परेशान महिलाएं डीएम कैंप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। इस बीच कमलेश सिंह नाम की महिला बेहोश हो गई। एंबुलेंस मंगाकर उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। इस बीच वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एसपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। एडीएम सिटी डॉ.विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं को समझाकर शांत कराया गया। बुधवार को मौके पर जांच कर जलनिकासी की अस्थाई व्यवस्था कराई जाएगी। बताया कि नाली निर्माण की फाइल मंडलायुक्त के यहां स्वीकृति के लिए गई है। उधर, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि मंडलायुक्त चक मीरापट्टी के बजाए रोड पटरी का काम पहले कराने पर जोर दे रहे हैं। इसकी वजह से वहां की महिलाओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed