फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The truth of 1975 Emergency will be seen in NCR train, Children of Freedom film will be shot in Prayagraj.

UP : एनसीआर की ट्रेन में दिखेगा 1975 की इमरजेंसी का सच, प्रयागराज में होगी चिल्ड्रेन ऑफ फ्रीडम फिल्म की शूटिंग

Sun, 23 Jun 2024 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 12:08 PM IST
सार

जाने माने फिल्म निर्देशक लॉरेंस डिसूजा प्रयागराज में अपनी वेब सीरीज की शूटिंग करने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को प्रयागराज पहुंचे डिसूजा ने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर शूटिंग के लिए ट्रेन की बुकिंग की। कुल आठ पार्ट में बनाई जाने वाली इस वेबसीरीज का एक भाग 40 मिनट का है। 

विज्ञापन
The truth of 1975 Emergency will be seen in NCR train, Children of Freedom film will be shot in Prayagraj.
लॉरेंस डिसूजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिल्म 12th फेल के बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) एक बार फिर से बाॅलीवुड में दिखेगा। जाने-माने निर्देशक लॉरेंस डिसूजा पहली बार यूपी में अपनी वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एनसीआर से पांच-पांच कोच की इंजन समेत ट्रेन के दो सेट किराये पर लिए हैं। देश में 1975 में लगे आपातकाल पर आधारित इस वेब सीरीज की शूटिंग एनसीआर की ट्रेन में 24 जून को कानपुर में होगी। इसके लिए लॉरेंस डिसूजा ने किराये के रूप में 17.20 लाख भुगतान किए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बॉलीवुड की फिल्में बने, इसके लिए यहां लंबे समय से तमाम कार्य चल रहे हैं। रेलवे की भी इसमें अहम भूमिका है। पिछले वर्ष रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की 12th फेल फिल्म में एनसीआर के आगरा सिटी स्टेशन को दिखाया गया था। अब इसी क्रम में फिल्म साजन, दिल तेरा आशिक, सपने साजन के, बलमा, संग्राम, दिल तेरा दिवाना आदि फिल्में निर्देशित कर चुके लॉरेंस डिसूजा पहली बार वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसका नाम ‘चिल्ड्रेन ऑफ फ्रीडम’ है। 1975 में लगे आपातकाल पर केंद्रित इस सीरीज की शूटिंग कानपुर, लखनऊ के साथ भोपाल में होनी है। इसके कुछ दृश्य ट्रेन में होने हैं। इसके लिए लॉरेंस डिसूजा किराये पर ट्रेन लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं।

विज्ञापन

ट्रेन संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। इसी वजह से बॉलीवुड के तमाम निर्देशक यूपी में शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘चिल्ड्रेन ऑफ फ्रीडम’ वेब सीरीज कुल आठ पार्ट में बनाई जा रही है। हर एक 40 मिनट का है।


कहा कि इस फिल्म की शूटिंग दो माह पूर्व ही शुरू की गई है। अब ट्रेन के अंदर कुछ दृश्यों की शूटिंग 24 जून को कानपुुर में होनी है। उसके बाद लखनऊ की कुछ लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग होगी। लॉरेंस डिसूजा के अनुसार फिल्म के मुकाबले वेब सीरीज में लंबी कहानी बनाने का वक्त मिलता है, जबकि फिल्म में दो से ढाई घंटे में ही पूरी स्टोरी दिखानी पड़ती है।

विज्ञापन

एनसीआर में सिंगल विंडो सिस्टम होने से बॉलीवुड को मिल रहा फायदा

रेलवे में किराये की ट्रेन लेने में पहले निर्देशकों को खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन, अब एनसीआर में सिंगल विंडो सिस्टम हो जाने से एक जगह से ही सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं। पीआरओ रागिनी सिंह के नेतृत्व में यहां जनसंपर्क विभाग से ही शूटिंग आदि से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं, जबकि पहले रेलवे के कई विभागों में जाकर एनओसी लेनी पड़ती थी। प्रक्रिया आसान हो जाने की पिछले साल विधु विनोद चोपड़ा ने भी सराहना की थी। इतना ही नहीं, एनसीआर द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ने भी बॉलीवुड की राह आसान कर दी है। कॉफी टेबल बुक में एनसीआर के सभी महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल के बारे में उल्लेख किया गया है। उससे निर्देशकों को शूटिंग लोकेशन तलाशने में आसानी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed