{"_id":"3cbac8d25f74f6ecdfd304a33db8a844","slug":"the-truck-crushed-the-student-s-death-fellow-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। फाफामऊ पुल पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार से बेकाबू एक ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। हादसे में एक की छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रतापगढ़ के सड़वा इलाके का नितिन कुमार (20) स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसकी रविवार को इलाहाबाद में सीआरपीएफ की परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए वह अपने साथी धर्मेंद्र के साथ बाइक से शहर में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। फाफामऊ पुल पर देर रात एक बेकाबू ट्रक ने नितिन की बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गए। कुचलने नितिन की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी धर्मेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर शिवकुटी पुलिस और फाफामऊ चौकी के सिपाही पहुंचे। फाफामऊ पुलिस ने नितिन के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं हादसे की खबर सोरांव पुलिस ने नितिन के घरवालों को दी कोहराम मच गया। रोते-कलपते घरवाले एसआरएन अस्पताल पहुंचे।