Prayagraj : संगमनगरी में शान से फहराया गया तिरंगा, आजादी के महानायकों को किया गया याद
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगमनगरी में विशेष उत्साह देखा गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण का आयोजन कर देश की आाजदी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले रणबांकुरों को याद किया गया।
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगमनगरी में विशेष उत्साह देखा गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण का आयोजन कर देश की आाजदी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले रणबांकुरों को याद किया गया। विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने गीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी का जश्न मनाया और देश को आजादी दिलाने वाले महान सपूतों को याद किया।
अमर उजाला और सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर से खरबंदा मार्केट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण सिंह पटेल रहे। इसमें महापौर गणेश केसरवानी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज नगर निगम, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय, एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी, एनसीआर रेलवे, प्रयागराज जंक्शन, पुलिस लाइंस, कचहरी, बोर्ड आफिस, एजी आफिस, पुलिस मुख्यालय, राजस्व परिषद मुख्यालय, नैनी सेंट्रल जेल, कलेक्ट्रेट आदि में ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों के बच्चों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। भारत माता की जय के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। संगम तट पर स्थित श्री बडे़ हनुमानजी का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष श्रृंगार किया गया। इसी तरह विभिन्न अखाड़ों में भी आजादी का जश्न मनाया गया।
चंद्रशेखर आजाद पार्क, पीडी टंडन पार्क, हाथी पार्क, शॉपिंग मॉल्स, पीवीआर समेत अन्य स्थानों पर भारी भीड़ देखी गई। आजाद पार्क पर सुबह से ही लोगों लंबी लाइन लगी रही। यहां पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को तोपों को सलामी दी गई और देश को आजाद कराने के लिए दिए गए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। शहर में तिरंगा झंडा की जमकर बिक्री हुई। शहर भर में हर चट्टी चौराहे और बाजार में तिरंगा दिखा। लोगों ने अपने घरों और वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर देश के प्रति अपनी भक्ति और प्रतिबद्धता जाहिर की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.