{"_id":"f8832740728440959c3730bed3036dd9","slug":"the-tribute-to-shaheed-e-azam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद-ए-आजम को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद-ए-आजम को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 108वीं जयंती समारोह पर उन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सलामी दी गई। शहीद-ए-आजम चंद्रशेखर आजाद और शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से कंपनी बाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उप्र सशस्त्र पुलिस बल द्वारा 21 गन शाट फायर एवं सम्मान गारद सलामी दी गई। पुलिस बैंड ने राष्ट्रभक्ति ध्वनि बजाकर सिराजे अकीदत पेश की। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि शहीद भक्त सिंह से देश के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय, प्रदीप तिवारी, राजू मरकारी आदि मौजूद रहे।
नौजवान भारत सभा की ओर से केपीयूसी हॉस्टल के पास से साइकिल मार्च निकाला गया। आजाद पार्क, सिविल लाइंस, छोटा बघाड़ा, सलोरी समेत कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की गईं। सभा के सदस्य विकास ने कहा कि भगत सिंह को याद करने का मकसद समता और न्याय पर टिके समा के निर्माण के उनके सपने को सच करना है। इस दौरान विवेक, प्रसेन, अमित, प्रतिभा, अंजलि, प्रिया, महाप्रसाद, सुरेश आदि मौजूद रहे। सामाजिक एकता परिषद की ओर से भी भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ विवि के प्रो. अवनीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भारतीय इतिहास भगत सिंह जैसे वीर सपूतों के बलिदान से देदीप्यमान होता रहा है। परिषद अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि आज भी हमें अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के चंगुल से देश देश को आजाद कराने की जरूरत है। इस दौरान श्रीनारायण यादव, डॉ. अरविंद शुक्ल, विनोद यादव, सुनील कुमार, दिनेश राजभर, दिनेश प्रकाश, राघवेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।