फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the time of all flight of prayagraj will change from 29 march

29 मार्च से बदल जाएगा प्रयागराज की सभी फ्लाइटों का समय

Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
the time of all flight of prayagraj will change  from 29 march
प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय रविवार 29 मार्च से बदल जाएगा। 29 मार्च से दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, रायपुर एवं बंगलूरू जाने वाली फ्लाइटों का आवागमन बदले हुए समय से होगा। एकमात्र गोरखपुर की ही फ्लाइट ऐसी रहेगी, जिसके समय में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से विंटर शेड्यूल की जगह रविवार 29 मार्च से समर शेड्यूल विमान सेवा के लिए लागू किया जा रहा है। जो छह माह तक प्रभावी रहेगा। समर शेड्यूल लागू होने के बाद प्रयागराज से मुंबई जाने वाली फ्लाइट दिन में 1.40 की बजाय दो बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 3.15 की जगह शाम पांच बजे यहां से उड़ान भरेगी। दिल्ली जाने वाली एलायंस एयरलाइंस की एकमात्र फ्लाइट दिन में 3.15 बजे की बजाय शाम 5.30 बजे यहां से उड़ेगी। इसके अलावा 29 मार्च से ही प्रयागराज से इंदौर, भोपाल और देहरादून की भी सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा शुरू होने के बाद प्रयागराज की देश के दस शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन

29 मार्च से यह रहेगा विमानों का शेड्यूल
प्रयागराज-दिल्ली दोपहर 12.50-02.15 बजे
दिल्ली-प्रयागराज सुबह 10.45-12.20 बजे
प्रयागराज-मुंबई दोपहर 02.00-04.20 बजे
मुंबई-प्रयागराज सुबह 11.15-01.30 बजे
प्रयागराज-बंगलूरू शाम 5.00-07.25 बजे
बंगलूरू-प्रयागराज सुबह 8.05-10.30 बजे
प्रयागराज-पुणे सुबह 11.00-01.35 बजे
पुणे-प्रयागराज दोपहर 02.05-04.30 बजे
प्रयागराज-गोरखपुर दोपहर 02.40-3.40 बजे
गोरखपुर-प्रयागराज सुबह 11.40-12.40 बजे
प्रयागराज-कोलकाता शाम 4.30-7.00 बजे
कोलकाता-प्रयागराज सुबह 7.00-9.10 बजे
प्रयागराज-रायपुर सुबह 11.30-01.30 बजे
रायपुर-प्रयागराज दोपहर 2.00-4.05 बजे
प्रयागराज-दिल्ली शाम 5.30-7.05 बजे (एलायंस एयरलाइंस)
दिल्ली-प्रयागराज दोपहर 3.15-05.00 बजे (एलायंस एयरलाइंस)
29 मार्च से शुरू हो रहे विमानों की समय सारणी
प्रयागराज-भोपाल दोपहर 1:00-2:35 बजे
भोपाल-प्रयागराज दोपहर 2:55-4:20 बजे
प्रयागराज-देहरादून सुबह 9:15-11:00 बजे
देहरादून-प्रयागराज शाम 4:40-6:20 बजे
प्रयागराज-इंदौर सुबह 9:20-11:40 बजे
इंदौर-प्रयागराज दोपहर 12:05-2:05 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed