फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The terminal building of the airport will be 160 meters longer, the expansion of the airport will be completed

160 मीटर और लंबा होगा एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन, एक वर्ष में पूरा हो जाएगा एयरपोर्ट का विस्तार

Sat, 18 Nov 2023 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 05:29 PM IST
सार

महाकुंभ मेले के मददेनजर प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार होना है। महाकुंभ तक यहां से चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मू, गुवाहाटी, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर आदि शहरों के लिए विमान सेवा भी शुरू होनी है। इसी वजह से पिछले वर्ष ही प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का निर्णय लिया था।

विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार कार्य शुरू हो गया है। मुख्य टर्मिनल का विस्तार होने के बाद इसकी कुल लंबाई 248 मीटर हो जाएगी। नए प्लान के तहत मुख्य टर्मिनल की लंबाई अब 160 मीटर और बढ़ाई जाएगी। वर्तमान समय इसकी कुल लंबाई 88 मीटर ही है।

विज्ञापन

दरअसल महाकुंभ मेले के मददेनजर प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार होना है। महाकुंभ तक यहां से चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मू, गुवाहाटी, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर आदि शहरों के लिए विमान सेवा भी शुरू होनी है। इसी वजह से पिछले वर्ष ही प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का निर्णय लिया था। मौजूदा टर्मिनल भवन कुंभ 2019 के पूर्व बना था। वर्तमान समय इस टर्मिनल की क्षमता कुल 540 यात्रियों (270 आगमन और 270 प्रस्थान ) की है।

विज्ञापन


फिलहाल एयरपोर्ट का विस्तार हो जाने के बाद यहां 2970 यात्रियों (1485 आगमन और 1485 प्रस्थान ) की क्षमता हो जाएगी। मौजूदा समय टर्मिनल भवन का कुल क्षेत्रफल 6700 वर्गमीटर है जो 20830 वर्ग मीटर हो जाएगा। पहले 16200 वर्ग मीटर क्षेत्र में ही एयरपोर्ट का विस्तार होना था, लेकिन इसमें अब संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट विस्तारीकरण का कार्य यहां विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला है। वहां कंपनी ने अपना काम शुरू भी कर दिया है। हालांकि पूर्व में जो प्लान बनाया गया था उसके तहत यहां विस्तारीकरण के तहत 1350 यात्रियों की क्षमता की जानी थी। लेकिन अब यह संख्या बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण की कुल लागत 152.87 करोड़ रुपये है। एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि विस्तारीकरण का कार्य नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

कार पार्किंग से टर्मिनल भवन तक रहेगा कवर्ड शेड

एयरपोर्ट विस्तारीकरण के साथ ही यहां मौसम की मार से बचाने के लिए कार पार्किंग से टर्मिनल भवन तक यात्रियों के जाने एवं आने के लिए कवर्ड शेड की व्यवस्था रहेगी। इतना ही नहीं टर्मिनल भवन के सामने आठ लेन की कवर्ड सड़क भी होगी। टर्मिनल भवन में दिव्यांगजनों के अनुकूल व्यवस्था रहेगी।

एयरपोर्ट में होंगे यह कार्य

रनवे से विमान के पार्किंग स्टैंड आने के लिए एक और टैक्सी वे का होगा निर्माण

विमान पार्किंग में चार की जगह खड़े हो सकेंगे सात बड़े एवं आठ छोटे विमान

दो की जगह एयरपोर्ट में होंगे कुल छह एरोब्रिज

200 की जगह 450 कार एवं चार बस एवं 50 टू व्हीलर वाहन पार्किंग में हो सकेंगे खड़े।

महाकुंभ को लेकर ही प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। यहां तमाम सुविधाओं में इजाफा होना है। एयरपोर्ट के सामने फोर लेन सड़क का निर्माण भी शुरू हो चुका है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं चेयरमैन प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed