फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The teenager's brother was also converted, one arrested

Prayagraj News: किशोरी के भाई का भी कराया गया था धर्मांतरण, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The teenager's brother was also converted, one arrested
सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण का शिकार किशोरी के भाई को मुंबई में जबरन बंधक बनाकर जबरदस्ती काम करवाने वाले दिलशाद को घूरपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।खुलासा हुआ है कि मासूम का भी जबरन धर्मांतरण कराया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि घूरपुर क्षेत्र की एक अनाथ किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक ने अपने घर पर जबरन बंधक बनाकर रखा था। आरोपी उससे सारा घरेलू काम करवाने के अलावा साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी करता था। जिसके लिए मासूम को आरोपी नशे की दवाइयां और इंजेक्शन तक देते थे। गत आठ अक्टूबर को किसी तरह भागकर अपने गांव पहुंची किशोरी ने गांव वालों को पूरी सच्चाई बताई तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

कुछ संगठनों की मदद से घूरपुर थाने में गत नौ अक्टूबर को आलम निवासी उभारी थाना घूरपुर, आतीफ निवासी चक घनश्यामदास और मुमताज अहमद निवासी उभारी को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। गत दस अक्टूबर को पुलिस ने शाह आलम, मुमताज अहमद और रहनुमा पत्नी शाह आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों से पूछताछ में पीड़िता के लापता भाई का सुराग मुंबई में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोर को मुंबई की एक दुकान से बरामद किया। वहां मासूम से एक दुकान पर जबरन काम कराया जाता था। पुलिस ने शनिवार को नाबालिग से जबरन काम कराने वाले दिलशाद अहमद निवासी जफर नगर, मालेगांव, नाशिक महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुकान पर काम कराने से पहले उसने बच्चे का धर्मांतरण भी करवा दिया था। संवाद

नाबालिग से आरोपी ने अपने दुकान पर जबरन काम कराने के अलावा उसका धर्मांतरण भी करवाया था। नाबालिग का जबरन धर्मांतरण गंभीर आरोप है। उक्त मामले में शनिवार को आरोपी दिलशाद उर्फ मुन्ना पुत्र कयूम निवासी गुलाब पार्क, जफरनगर, मालेगांव जिला नासिक, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जल्दी ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिनेश सिंह, थानाध्यक्ष, घूरपुर, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed