{"_id":"697d14c9785eed97330406ae","slug":"the-team-that-went-to-cut-the-electricity-connection-was-opposed-naini-news-c-407-1-ggp1016-10625-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने गई टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने गई टीम का विरोध
Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बीकर गांव में शुक्रवार को बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने गई टीम को गांव के लोगों का जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इसके चलते टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई।
विद्युत उपकेंद्र भीटा के अवर अभियंता अभय पाठक के नेतृत्व में टीम बीकर गांव गई थी। लोगों का आरोप था कि गांव के कई परिवार ऐसे भी हैं जिनका कनेक्शन आज तक लगा ही नहीं। बावजूद इसके हजारों रुपये का बिल आ रहा है। विरोध के दौरान अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने मांग की की 300 यूनिट सभी के लिए बिजली मुक्त दिया जाए, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए और बकाया बिल माफ किया जाए। अवर अभियंता ने बताया कि पुलिस बल के साथ कनेक्शन काटने के लिए कर्मी गए थे। इस बीच गांव के दो लोगों के इशारे पर भीड़ एकत्र कर हंगामा करने लगी।
34 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
उपकेंद्र कौड़िहार अवर अभियंता रवि कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न गांव से ढाई लाख रुपये का बकाया राजस्व वसूला गया। इस दौरान एक मुस्त समाधान योजना के तहत 34 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। टीम में शिव कुमार पटेल, रमेश कुमार आदि शामिल रहे।