{"_id":"65a0f1ce08d512b39708924a","slug":"the-team-reached-meja-to-investigate-the-case-of-child-s-death-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बच्चे की मौत मामले की जांच करने मेजा पहुंची टीम, दोनों पक्षों का लिया बयान, अगस्त में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बच्चे की मौत मामले की जांच करने मेजा पहुंची टीम, दोनों पक्षों का लिया बयान, अगस्त में हुई थी मौत
Fri, 12 Jan 2024 01:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:38 PM IST
सार
सभी पक्षों से बात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान प्रसूती ने कहा है कि आशा और स्टाफ नर्स ने सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं कराकर प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां बेटे का जन्म हुआ और गलत इलाज से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा के एक प्राइवेट हास्पिटल संचालक व सीएचसी मेजा की आशा और स्टाफ नर्स पर प्रसव के दौरान बच्चे को मार डालने के लगाए गए आरोप की जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम मेजा पहुंची। सभी पक्षों से बात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान प्रसूती ने कहा है कि आशा और स्टाफ नर्स ने सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं कराकर प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां बेटे का जन्म हुआ और गलत इलाज से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट अस्पताल प्रबंधन और आशा ने इन आरोपों का गलत बताया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रसव उनके यहां नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों का बयान दर्ज होने के बाद इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि अगस्त 2023 में नेवढि़या के हौसला प्रसाद की गर्भवती पत्नी का प्रसव गांव की आशा और सीएचसी की स्टाफ नर्स ने मेजा के साक्षी हास्पिटल में कराया था। वहीं प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
छह बच्चियों के बाद जन्मे लड़के की मौत से गुस्साए परिजनों से इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। वहीं सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने इस मामले पर जांच के लिए टीम का गठन कर दिया। वहीं, साक्षी हास्पिटल के चिकित्सक डॉ. एमके यादव ने बताया कि मेरे यहां गर्भवती महिला को ले आए थे, लेकिन उसकी हालत ज्यादा खराब थी। इसलिए मैंने शहर के लिए रेफर कर दिया था। फिलहाल सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि इस मामले के सभी बिंदुओं की समीक्षा करके जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।