{"_id":"69c99114eb05799e7c00062d","slug":"the-tank-has-been-incomplete-for-two-years-and-water-has-not-reached-homes-allahabad-news-c-407-1-nan1001-12983-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो साल से टंकी अधूरी, घरों तक नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो साल से टंकी अधूरी, घरों तक नहीं पहुंचा पानी
Mon, 30 Mar 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर क्षेत्र के गरियावां ग्राम सभा में अर्ध निर्मित पानी टंकी
क्षेत्र के गरियावां गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक ग्रामीणों के घरों में पानी नहीं पहुंचा।
गरियावां ग्राम सभा में निर्माणाधीन पानी की टंकी का कार्य पूर्ण न होने से ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाना पड़ता है। गांव में करीब दो साल पहले पानी की टंकी का निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन आज तक यह अधूरा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
गांव के संजय पाल व साकिब का कहना है कि टंकी बनने से गांव में पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से समस्या बरकरार है। वे लोग दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभाग की लापरवाही के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी है। वहीं जल निगम विभाग के अवर अभियंता निरंजन कुमार वर्मा ने बताया कि धन राशि की किस्त न आने से पानी की टंकी का काम रुका हुआ है।