फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'The Tailoring Center' Opens in Railway Colony; Women to Gain Self-Employment Opportunities

Prayagraj News: रेलवे कॉलोनी में खुला सिलाई - द टेलरिंग सेंटर, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
'The Tailoring Center' Opens in Railway Colony; Women to Gain Self-Employment Opportunities
महिला कल्याण संगठन/उत्तर मध्य रेलवे की अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र क
उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण समिति (प्रयागराज मंडल) की ओर से रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। सोमवार को नवाब यूसुफ रोड स्थित खरबंदा मार्केट के सामने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ‘सिलाई - द टेलरिंग सेंटर’ का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

केंद्र का शुभारंभ उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह ने किया। यहां बताया गया कि यह केंद्र महिलाओं और युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास भी जगाएगा। कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को इसी केंद्र में रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकेंगी। समारोह में प्रयागराज मंडल की अध्यक्षा वंदना अग्रवाल, प्रज्ञा दीपक कुमार, गुलशन वारिस, वंदना सिंह , निहारिका सिंह, प्रवीणा सिंह, प्रिया तिवारी, पूर्वी कन्नौजिया और महनिशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed