{"_id":"575b124e4f1c1b520a9c5d96","slug":"the-system-of-mini-icu-the-doctor-will-be-available-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी आईसीयू की रहेगी व्यवस्था, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी आईसीयू की रहेगी व्यवस्था, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद में पहली बार होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए पार्टी की ओर से कार्यस्थल पर डॉक्टरों की टीम हर पल उपलब्ध रहेगी। यहां एक मिनी आईसीयू भी बनाया जा रहा है। ताकि किसी को चिकित्सीय सुविधा की जरूरत है तो उसका तत्काल उपचार किया जा सके। इतना ही नहीं यहां पार्टी की ओर से हाइटेक एंबुलेंस भी लगाई जा रही है।
भाजपा की ओर से कार्यसमिति में आने वाले मेहमानों के स्वास्थ्य की दृष्टि से केपी कालेज स्थित ग्राउंड में दो दिन डॉक्टरों की टीम डा. एलएस ओझा के नेतृत्व में तैनात रहेगी। दरअसल भाजपा ने राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ की कमान डा. ओझा को दी है। डा. ओझा के मुताबिक कार्यसमिति स्थल पर मिनी आईसीयू बनाया जा रहा है।
यहां हर समय चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा शहर के सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी ऑन डिमांड यहां उपलब्ध रहेंगे। नेताओं का जो प्रोटोकाल है उसके अलावा शहर के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ ही दस प्रमुख नर्सिंग होम के पांच-पांच बेड रिजर्व रखे गए हैं। साथ ही इलाहाबाद में नेताओं को रुकवाने की व्यवस्था होटलों में की गई है। इसलिए कान्हा श्याम होटल को सेंट्रल प्वांइट मानकर वहां डॉक्टरों की टीम तैनात की जा रही है। इसके अलावा यहां एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी।