फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The sting of dengue : Four new patients came in front

डेंगू का डंक : चार नए मरीज आए सामने

Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप फैलता ही जा रहा है। सोमवार को खून के नमूने मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में भेजे गए थे। विभाग ने जांच के बाद चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर दी। डेंगू के नए मामले सामने आने के बाद भी मलेरिया विभाग लापरवाह बना हुआ है। उसकी ओर सोमवार को भी रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। यहां तक कि मरीजों की खोज-खबर भी नहीं ली गई।
विज्ञापन

डेंगू की पुष्टि जिन मरीजों में हुई है, उनमें घूरपुर के मनकापुर निवासी अनिल कुमार द्विवेदी हैं। वह गुड़गांव में रह रहे थे लेकिन तबीयत खराब हुई तो गांव चले आए। यहां उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई। जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके अलावा डेंगू से पीड़ित अतुल का उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और रीतिक का बेली अस्पताल में चल रहा है, जबकि विद्या निवास का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. मोनिका ने बताया कि सोमवार को छह नमूने आए थे, जिसमें चार में पुष्टि हुई है। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. केपी द्विवेदी ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया। डेंगू के इसके पहले भी दो मामले सामने आ चुके हैं। डीपीआरओ आरपी मिश्र और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले शैलेष मिश्र इसकी चपेट में हैं। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बंद थी जांच
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अभी तक डेंगू की जांच नहीं हो पा रही थी। मरीज निजी पैथोलॉजी में जाने को मजबूर थे, जबकि स्वास्थ्य विभाग निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट को मानता ही नहीं। उसका तर्क है कि निजी पैथोलॉजी में जांच किट से होती है। उसमें प्लेटलेट्स काउंट्स कम आ जाएंगे लेकिन डेंगू की सही पुष्टि नहीं होती। पिछले हफ्ते ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने मशीन को ठीक कराया है। उसी के बाद इसकी जांच शुरू हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed