फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The statues were waking life reputation

प्राणप्रतिष्ठा से जाग्रत हुईं प्रतिमाएं

Wed, 21 Oct 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
The statues were waking life reputation
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दुर्गा पूजनोत्सव के तहत महासप्तमी पर मंगलवार को मंत्रोच्चार के बीच प्राणप्रतिष्ठा के बाद प्रतिमाएं जाग्रत हुईं। ढाक की मंगलध्वनि के बीच पूजा पंडालों में पुष्पांजलि, संध्या आरती के बाद उल्लासपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


बांग्ला पंरपरा के अनुसार जोड़ा बेल के साथ नवदुर्गा की प्रतीक कलाबहू को केला सहित नौ प्रकार के पौधों को संग जोड़कर बनाया गया। इसमें कोचू मान, अशोक, धान, अनार, हल्दी,बेल, जयंती की डालियां, अपराजिता, और पत्ते शामिल थे। जोड़ा बेल से केले को पौधे को नारी रूप में परिवर्तित किया गया। भोर में ‘कला बहू’ को स्नान कराके वस्त्र धारण कराया गया।
विज्ञापन


महासप्तमी की पूजा और ‘ऊषा आरती’ के बाद प्राण प्रतिष्ठा और चक्षुदान के विशिष्ट अनुष्ठान हुए। जीव प्रतीक कलाबहू को घट में आमंत्रित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्पण में मां के बिंब को स्नान और बीजमंत्र लिखा और फिर घट से देवी के हृदय में प्राणप्रतिष्ठा की गई। पूजा पूरी हुई तो आंखों पर बंधी पट्टी खोलकर चक्षुदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाक की थाप पर पूजा पंडालों में अनुष्ठान हुए तो उत्सव का उल्लास उमड़ा। रामानंद नगर बीएचएस दुर्गा पूजा कमेटी, दारागंज सार्वजनिक पूजा समिति की ओर से राधारमण इंटर कालेज में, टैगोर टाउन बारवारी की बंशीभवन में, कटरा सिविल लाइंस दुर्गा पूजा बारवारी, अतरसुइया, करेलाबाग कालोनी, जीटीबीनगर करेली, शास्त्रीनगर में देवी प्रतिमा और पंडाल दोनों ने ही श्रद्धालुओं को सम्मोहित किया।

इसी क्रम में दुर्गा पूजा गोल्डेन जुबिली कमेटी की ओर से सर्वार्य महाविद्यालय, छावनी दुर्गा पूजा कमेटी सदर बाजार, मेंहदौरी, कर्नलगंज बारवारी, नेता नगर, बाई का बाग, अशोक नगर, दरभंगा, साउथ मलाका, जार्जटाउन बारवारी, प्रीतमनगर, एसटीएमए दुर्गा पूजा कमेटी सोहबतियाबाग, सुलेमसराय सर्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी, कटरा, शाहगंज, कालिंदीपुरम कमेटियों की ओर से भी ढाक की मंगलध्वनि के बीच  विविध अनुष्ठान किए गए।


महाअष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में बुधवार को सुबह 8:11 से 8:59 बजे तक संधि पूजा होगी। इसके अतिरिक्त पुष्पांजलि, भोग, संध्या आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रीतम नगर महामाया बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी के सांस्कृतिक पंडाल में कैलास गौतम सृजन संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में जुटे कवियों ने रचनाओं के माध्यम से समय का सच बयां किया। इसके तहत , राम आशीष, राकेश दिलवर , शैलेंद्र कपिल, श्याम मिर्जा पुरी, नजर इलाहाबादी आदि ने रचनापाठ किया। अध्यक्षता यश मालवीय, संचालन मुख्य संयोजक श्लेष गौतम और धन्यवाद ज्ञापन आयुष पॉल  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed