फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The state transferred 158 Additional District Judges

सूबे के 158 अपर जिला जजों का तबादला

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
The state transferred 158 Additional District Judges
कोर्ट - फोटो : demo
हाईकोर्ट ने जजों की एक और तबादला सूची जारी करते हुए सूबे के 158 अपर जिला जजों का तबादला कर दिया है। इसी क्रम में 177 सिविल जज भी स्थानांतरित किए गए हैं। हाईकोर्ट ने पांच एफटीसी जजों में भी फेर बदल किया है।
विज्ञापन


स्थानांतरित होने वाले अपर जिला जजों में इलाहाबाद के राघवेंद्र को बरेली, महताब अहमद को मुजफ्फरनगर, सुनील कुमार सिंह को बुलंदशहर, रामकुशल को महोबा, सत्यानंद उपाध्याय को फिरोजाबाद और सतीश चंद्र द्विवेदी को बरेली भेजा गया है। इनके स्थान पर बरेली से अलोक कुमार शुक्ला, मुकेश प्रकाश को अनूपशहर बुलंदशहर से, शुचि श्रीवास्तव और सोमप्रभा मिश्रा को लखनऊ से तथा जीतेंद्र कुमार को मैनपुरी से इलाहाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


फास्ट ट्रैक कोर्ट जजों में नरेश कुमार को बांदा से गोंडा, चंद्रभान सिंह को फिरोजाबाद से सीतापुर, अनिल कुमार पंचम को गोंडा से बांदा, मनोज कुमार सिंह तृतीय पीलीभीत से फिरोजाबाद और राजेश कुमार षष्ठम को सीतापुर से पीलीभीत स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में 177 सिविल जजों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें 86 सिविल जज जूनियर डिवीजन और 91 सीनियर डिवीजन के हैं। इलाहाबाद से अमरजीत को बदायूं और शिवानी सिंह को ज्योतिबा फूलेनगर भेजा गया है। इनके स्थान पर रामदयाल को बांदा से इलाहाबाद, कविता निगम को मथुरा से इलाहाबाद, परमेश्वर प्रसाद को श्रावस्ती से इलाहाबाद भेजा गया है। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को सात मई तथा नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed