फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The state can get 487 new PCS officers in three months

तीन माह में प्रदेश को मिल सकते हैं 487 नए पीसीएस अफसर, जल्द जारी हो सकता है पीसीएस 2020 का परिणाम

Fri, 19 Feb 2021 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Feb 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
The state can get 487 new PCS officers in three months
uppsc - फोटो : अमर उजाला

अगले तीन महीने में उत्तर प्रदेश को 487 नए पीसीएस अफसर और मिल सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस -2020 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होने जा रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में रिजल्ट आ सकता है और मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में इंटरव्यू किया जा सकता है। ऐसे में अप्रैल में अंतिम चयन परिणाम आने के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन


यूपीपीएससी ने 17 फरवरी को पीसीएस -2019 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। इसमें पीसीएस के 434 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं, पीसीएस 2020 के तहत 487 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने पीसीएस -2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम तीन महीने में जारी किया था और इस बार पीसीएस -2020 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दो महीने के भीतर जारी करने की तैयारी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा 22 जनवरी से शुरू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक आयोग में कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है और 10 मार्च से पहले मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

The state can get 487 new PCS officers in three months
uppsc

 पीसीएस -2020 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले वर्ष 11 अक्टूबर को प्रदेश के 19 जिलों के 1282 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 14 हजार 699 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में 5535 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया था। अगर आयेाग 10 मार्च से पहले मेंस का रिजल्ट देता है तो यह भी नया नया रिकॉर्ड होगा। 

The state can get 487 new PCS officers in three months
JOB UPPSC

छंटनी के नियमों में बदलाव से जल्द आने वाले रिजल्ट

आयोग ने पीसीएस -2019 से दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। परीक्षा में अब पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना और मुख्य परीक्षा में दो गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किए जाने का नया मानक निर्धारित किया गया है। जबकि पहले यह मानक क्रमशः: 18 और तीन गुना था। इस बदलाव का असर पीसीएस -2019 में देखने को मिला और इसी कारण से पीसीएस -2020 की मुख्य परीक्षा का परिणाम भी रिकॉर्ड समय में आने की उम्मीद है। 

संशोधित हुआ था प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

आयोग ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण पीसीएस -2020 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित किया था। ऐसे में विशिष्ट अर्हता वालों के प्रकार के पदों के लिए पूर्व परीक्षा में 1131 अभ्यर्थियों को मेरिट से बाहर होना पड़ा था। आयो ने सीडीपीओ और श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद का रिजल्ट निरस्त, जारी हुआ नया परिणाम जारी किया था। हालांकि संशोधित परिणाम में बाहर होने वालों से अधिक संख्या में नए अभ्यर्थियों को मेरिट में शामिल किया गया था। ऐसे में कुल मिलाकर सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढक़र 5535 हो गई थी, जबकि पूर्व में जारी किए गए परिणाम में 5393 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed