{"_id":"6b05fa60e51b81b89a0e7825","slug":"the-ssc-chsl-tier-i-examination-will-begin-on-december-3rd-allahabad-news-c-3-ald1020-1023645-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तीन दिसंबर से शुरू होगी एसएससी सीएचएसएल टियर-एक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तीन दिसंबर से शुरू होगी एसएससी सीएचएसएल टियर-एक परीक्षा
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सीएचएसएल टियर-एक की कंप्यूटर आधारित परीक्षा तीन से 31 दिसंबर तक होगी। प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से दो या तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
28 तक कर सकेंगे स्क्राइब की मैपिंग
परीक्षा में स्क्राइब (लेखक) की सुविधा लेने वाले अभ्यर्थियों को स्क्राइब का नए सिरे से पंजीकरण कराना पड़ सकता है। एसएससी ने स्क्राइब पंजीकरण की प्रक्रिया को आधार प्रमाणीकरण से जोड़ दिया है। ऐसे में स्क्राइब बनने के इच्छुक लोगों के लिए वेबसाइट पर नया पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी 28 नवंबर रात 11 बजे तक अपने स्क्राइब का ओटीआर मैप कर सकेंगे। स्क्राइब का प्रवेश पास उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाएगा जिनकी मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी होगी।