फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The son proved disloyal to his own parents; a friend betrayed a friend.

Prayagraj News: बेटा मां-बाप का न हुआ सगा, दोस्त ने दोस्त को दिया दगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The son proved disloyal to his own parents; a friend betrayed a friend.
वैश्य परिवार हत्याकांड में पारिवारिक रिश्तों और दोस्ती पर भरोसे की ऐसी रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। लोग भरोसा नहीं कर पा रहे कि एक मकान के भीतर माता-पिता और बेटे के रिश्ते की दीवार कब दरक कर भरभरा गई। बेटे के सामने पूरे परिवार को खत्म करने तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

जिस दोस्त को परिवार के ऊपर रखकर उनकी हत्या के लिए चुना, वहां भी दगाबाजी सामने आई। पहले अभिषेक ने शनि को बंटवारे में वाजिब हिस्सा नहीं दिया, फिर शनि ने सारे जेवर हड़पने के लिए दोस्त का ही कत्ल कर दिया। यानी कौन किस पर भरोसा करे...यह बात सभी के मन में कौंध रही है। घटना स्थल पर लोग यही कहते सुने गए कि बेटा मां-बाप का सगा न हुआ और दोस्त ने दोस्त को दगा दे दिया।
विज्ञापन

शनि ऐसे शामिल हुआ हत्याकांड में

आरोपी शनि गुप्ता समोसे-कचौड़ी की दुकान चलाता था। दोनों के बीच सिर्फ कारोबारी संबंध नहीं थे, बल्कि कई वर्षों पुरानी गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। घंटों समय बिताते थे। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर अभिषेक ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या में शनि को शामिल किया। बाद में लालच में आकर शनि ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसे के सवाल पर बढ़ा था दोनों में विवाद

मुट्ठीगंज निवासी आरोपी शनि गुप्ता ने बताया कि घर से गहने लूटने के बाद अभिषेक उसे पूरा हिस्सा नहीं दे रहा था। बार-बार कह रहा था कि अभी इतना सामान ले जाओ, बाकी बाद में हिसाब कर लेंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शनि ने बताया कि विवाद के दौरान उसने अभिषेक से भरोसे को लेकर सवाल किया? कहा कि जब तुम संपत्ति के लिए अपने माता-पिता के नहीं हुए तो मुझे बचा हुआ हिस्सा क्यों दोगे? तुम पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। गुस्से में आकर लोहे की रॉड से अभिषेक के सिर पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।


भांजे की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
कीडगंज निवासी मंजीत केसरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने हत्या, साजिश, लूट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed