{"_id":"5f9c3cdf5cf7176ba68000e9","slug":"the-son-of-bahubali-mla-vijay-mishra-is-suspected-to-have-fled-abroad-the-police-issued-a-lookout-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पुत्र के विदेश भागने की आशंका, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पुत्र के विदेश भागने की आशंका, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
Fri, 30 Oct 2020 09:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र
- फोटो : facebook
रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र के आरोपी पुत्र विष्णु मिश्र पर कानूनी शिकंजा और कस गया है। उसके विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने शुक्रवार को लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। इससे अब विदेश जाने के हर मार्ग पर भी पुलिस की निगहबानी बढ़ जाएगी।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने मकान और जमीन हथियाने के आरोप में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ गत चार अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में विधायक को एमपी के आगर मालवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन एमएलसी और उनके पुत्र फरार हो गए थे।
बाद में एमएलसी को सशर्त जमानत मिल गई, लेकिन आरोपी पुत्र अब तक फरार है। इस बीच पुलिस को आशंका हुई कि वह विदेश भी भाग सकता है। इस पर शुक्रवार को लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया। अब सीमा के सभी चेक पोस्ट पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने बताया कि नोटिस जारी कर आरोपी के पासपोर्ट नंबर समेत पूरी डिटेल एफआरआरओ को भेज दी गई है। पता चलते ही गिरफ्तार किया जाएगा।