फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The shock of the new year residents of ADA

नए साल में एडीए का शहरियों को झटका

Tue, 30 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
नए साल में इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शहरियों को बड़ा झटका दे दिया है। एडीए ने अपनी आवासीय योजनाओं में जमीन की कीमत में 11 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी दरें नौ मीटर, नौ से 18 मीटर और 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर अलग-अलग तय की गई हैं। उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने नई दरों को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इसे एक जनवरी से लागू किया जाएगा। अब एडीए की योजनाओं में फ्लैटों की कीमतें भी इन्हीं दरों से तय होंगी। एडीए की योजनाओं में अभी तक एडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की कीमत 4.50 लाख से 7.50 लाख रुपये के बीच थी। इसी तरह अन्य श्रेणी के फ्लैटों की कीमत में 20 से 42 लाख रुपये तक है। अलग-अलग चौड़ाई वाली सड़कों पर जमीन की कीमत में 2000 से 4000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक की बढ़ोतरी से फ्लैटों की कीमतों में भी बेतहाशा इजाफा होगा। सचिव अमरनाथ उपाध्यक्ष, वित्त नियंत्रक आरएन सिंह, सीटीपी पीके सोलंकी, मुख्य अभियंता आरके सिंह, प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति, जोनल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंताओं की नेतृत्व में गठित समिति ने सोमवार को बैठक कर कीमतों के मूल्यांकन और पुनर्निधारण का निर्णय लिया। मंगलवार को उपाध्यक्ष ने इसे हरी झंड़ी दे दी।
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं और सड़कों पर जमीन की कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed