फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Shankarghat electric crematorium has been closed for a year.

Prayagraj News: एक साल से बंद है शंकरघाट विद्युत शवदाह गृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The Shankarghat electric crematorium has been closed for a year.
शंकरघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह करीब एक वर्ष से बंद है। इससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को शवों का दाह संस्कार करने में परेशानी होती है। यह बातें मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान शिवकुटी पार्षद कमलेश तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लेटें, रबर और पैकिंग खराब हो की वजह से शवदाह गृह ठप है। नगर निगम यहां दाह संस्कार के लिए 450 रुपये शुल्क लेता है। इसके बंद होने से लोगों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए भटकना पड़ता है। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

तीन दर्जन से अधिक शिकायतें आईं
जनसुनवाई के दौरान पेयजल आपूर्ति व नालों की साफ-सफाई का मुद्दा उठा। इस दौरान नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने प्रकाश की व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, सड़क की मरम्मत, इंटरलॉकिंग व नाला-नाली निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर सुनवाई की। बैठक में अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, शादाब असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed