{"_id":"5b87050c42c79246773eb664","slug":"the-secret-letter-was-written-someone-leaked-sun-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपनीय लेटर लिखा था, किसी ने लीक कर दिया : सूर्य कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपनीय लेटर लिखा था, किसी ने लीक कर दिया : सूर्य कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स डा. सूर्यकुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे अपने वायरल पत्र को गोपनीय बताते हुए इसको शरारतन लीक किए जाने की बात कही है। बुधवार को वह इलाहाबाद में विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए आए थे। पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, वह गोपनीय पत्राचार था, लेकिन किसी व्यक्ति ने शरारतन इसे सोशल मीडिया में लीक कर दिया। हालांकि उनके इस जवाब से यह पत्र उनकी ओर से लिखे जाने की भी पुष्टि हो गई।
उन्होंने इस तरह का पत्र लिखे जाने को किसी भी तरह की अनुशासनहीनता भी नहीं माना। डीजी सूर्य कुमार ने कहा सेवानिवृत्ति से पहले भविष्य की योजना बनाना कोई अनुशासनहीनता नहीं है। कहा, सेवानिवृत्त के बाद पत्र में लिखी बातों के मुताबिक वह समाजसेवा कार्यो में जुटेंगे। अपनी अगली रणनीति का खुलासा उन्होंने सेवानिवृत्त के बाद करने की बात कही। बता दें, डीजी का 23 जुलाई को मुख्यमंत्री को लिखा वह पत्र पिछले दिनों वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने अपनी सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए उनसे 2019 के चुनाव में प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने खुद के लिए योजना आयोग उपाध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष जैसे पद भी मुख्यमंत्री से मांगे थे।
होमगार्ड्स की डंडा रखने वाली पुरानी छवि अब बदलने की कगार पर है। होमगार्ड्स विभाग उनके कार्य करने के तौर-तरीकों पर बदलाव लाने की तैयारी में है। होमगार्ड्स महानिदेशक सूर्यकुमार शुक्ल के मुताबिक होमगार्ड्स को अत्याधुनिक शस्त्र मुहैया कराए जाने के लिए 2000 करोड़ रुपये से इनसॉस राइफल खरीदी जा रही हैं। जल्द ही यह विशेष प्रशिक्षित होमगार्ड्स को सौंपी जाएगी। उसके पश्चात इनकी तैनाती भी दस्यु प्रभावित जनपदों में होगी।
विज्ञापन
डीजी सूर्यकुमार ने बुधवार को होमगार्डस मुख्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा कार्यों के पश्चात उन्होंने बताया के ड्यूटी लगाने एवं बदलाव करने में हो रही वसूली की शिकायतों को देखते हुए इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। होमगार्ड के दैनिक भत्ता समेत उनके कल्याण कोष में भी इजाफा हुआ है। विभागीय भ्रष्टाचार रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था शुरू की गई है। डीजी ने कहाकि विभाग की कोशिश अब होमगार्ड्स की पुरानी छवि बदलने की है। इसके लिए तेज-तर्रार होमगार्ड्स को डीजी पदक से सम्मानित करने का काम भी शुरू किया गया है। डीजी ने महकमे में सुधार की अन्य तमाम सारी योजनाएं भी साझा कीं।